Triple talaq news: भाई को किडनी दान करने से नाराज हुआ पति, बीबी को सऊदी अरब से दिया तीन तलाक
Triple talaq news, उत्तर प्रदेश में तीन तलाक की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोंडा जिले में एक महिला को उसके पति ने व्हाट्सऐप के जरिए तीन तलाक दे दिया, क्योंकि उसने अपने भाई की जान बचाने के लिए किडनी दान की थी। पूरा मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के बौरियाही गांव का है।
पीड़िता तरन्नुम का पति नाम मोहम्मद राशिद सऊदी अरब में काम करता है। मोहम्मद राशिद किडनी दान से नाराज हो गया था। उसने तरन्नुम से 40 लाख रुपये की मांग की। महिला ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने 30 अगस्त को उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया।

तरन्नुम और राशिद की शादी 20 साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में राशिद रोजगार के लिए सऊदी अरब चला गया। इस जोड़े को कोई संतान नहीं है। तरन्नुम का कहना है कि, राशिद ने दूसरी शादी कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरन्नुम के भाई, मोहम्मद शाकिर, किडनी फेल से पीड़ित थे और उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। अपने भाई की जान बचाने के लिए तरन्नुम ने करीब पांच महीने पहले अपनी एक किडनी दान करने के लिए सर्जरी कराई थी।
तरन्नुम डिस्चार्ज होकर वापस अपने ससुराल गोंडा लौटी तो उसके पति के साथ विवाद बढ़ गया। तरन्नुम की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने किडनी डोनेट करने की अनुमति अपने शौहर से नहीं ली। जब इस बात की जानकारी राशिद को हुई तो वह आगबबूला हो गया।
जिसके चलते उसने व्हाट्सएप के जरिए उसे तीन तलाक दे दिया। घटना के बाद तरन्नुम अपने माता-पिता के साथ रहने को मजबूर है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications