VIRAL VIDEO: पुलिस के दामन पर दाग, 150 रुपये की रिश्वत लेती दिखी महिला कॉन्स्टेबल
मेरठ। एक बार फिर पुलिस महकमे के दामन में दाग लगे हैं। पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला से एक महिला सिपाही ने चाय-पानी के नाम पर डेढ़ सौ रुपये ले लिए।

वीडियो वायरल होने पर इंस्पेक्टर ने मामले की रिपोर्ट कप्तान को भेज दी है। वायरल वीडियो में पीड़ित महिला पर्स से डेढ़ सौ रुपये निकाल कर सिपाही को दे रही है। महिला बाकायदा इस रिश्वत की रकम को चाय-पानी का बता रही है। बताया जाता है कि रकम देने वाली महिला को किसी अन्य पीड़ित युवती का बयान दर्ज करवाने के लिए उसे महिला थाने ले जाना था। इसी के लिए डेढ़ सौ रुपये की रकम देने की बात सामने आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर सतीश राय ने भी महिला की रिपोर्ट कप्तान को भेज दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो में महिला रकम लेती हुई दिखाई दे रही है। इसी की जांच कराने के लिए कप्तान को रिपोर्ट भेजी है। जांच अफसर की रिपोर्ट के बाद ही महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications