UP News: यौन उत्पीड़न के आरोपी को युवती ने मारी जमकर कई चप्पलें, पंचायत ने सुनाया अजीब फरमान
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने यौन उत्पीड़न करने पर एक शख्स को चप्पल से पीटा। पंचायत ने यह फरमान सुनाया। पंचायत की उपस्थिति में यह फरमान सुनाया गया था।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पंचायत ने अजीबोगरीब फरमान सुनाया है। एक युवती ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया। मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने युवती को आरोपी को चप्पलों से पीटने का आदेश दिया।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, पीड़ित महिला को अपनी चप्पल उतारते और उससे आरोपी व्यक्ति के चेहरे पर कई वार करते हुए देखा जा रहा है। यह सजा पूरे पंचायत की उपस्थिति में दी गई। इस अजीबो गरीब सजा को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई।
इसके बाद ग्राम पंचायत ने दी गई सजा की 'गंभीरता' को देखते हुए आरोपी को माफ करने का फैसला किया। बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुमित तोमर ने कहा कि वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications