वाट्सऐप चेक करने के लिए छुआ फोन, पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला

पत्नी ने अपने पति पर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया, क्योंकि पति ने चोरी-छुपे पत्नी के वाट्सऐप चैट को पढ़ने की कोशिश की।

आगरा। ताजनगरी आगरा में बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति पर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया, क्योंकि पति ने चोरी-छुपे पत्नी के वाट्सऐप चैट को पढ़ने की कोशिश की।

 Woman attacks husband with sickle after he tries to see her WhatsApp chat

पति की इस हरकत से पत्नी इतनी नाराज हुई कि उसने पति पर हशिए से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। घटना के बाद पत्नी ने भागने की कोशिश की, लेकिन ससुरालवालों ने उसे पकड़ लिया।
घटना शनिवार रात खेरागढ़ के भिलवाली गांव की है, जहां 21 साल के नेत्रपाल पर हशिए से हमला किया गया। हमला नेत्रपाल की पत्नी नीतू सिंह ने किया। दोनों की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन नीतू किसी और से प्यार करती थी इसलिए उसके अपने पति को छोड़ दिया था और उससे अलग रहती थी। पिछले महीने एक फैमिली फंक्शन में नेत्रपाल के ससुराल आई थी।

नेत्रपाल ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ चैट करते देखा तो उसने अपनी पत्नी से उसका फोन मांगा। पत्नी ने इंकार कर दिया, लेकिन नेत्रपाल चैट डिटेल देखने के लिए बरन उससे उसका फोन छीनने लगा, जिसके बाद पत्नी ने हंसिया से पति पर हमला कर दिया। नेत्रपाल के सिर में काफी चोट आई है। वहीं घरवालों के मुताबिक नीतू के गैर जाति के किसी शख्स के साथ अवैध संबंध है। घटना के बाद नीतू अपने उसी ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पकड़ी गई। पुलिस ने नीतू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस घटना के संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस नेत्रपाल के घरवालों की तरफ से शिकायत दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+