प्रेमी से संबंध बनाने के बाद पैसे मांगती थी सोनम, विरोध पर कर दी हत्‍या, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। 2 दिन पहले ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली स्थित झालड़ा गांव के पास बाग में मिले एक व्‍यक्ति की लाश की शिनाख्‍त करते हुए पुलिस ने हत्‍याकांड का खुलासा कर दिया है। शव की शिनाख्‍त जितेंद्र (42) के तौर पर हुई थी और उसकी प्रेमिका ने ही दो लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी थी। पुलिस ने हत्‍या में प्रयोग किए गए चारपाई के पाए और स्‍कूटी बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि युवती जितेंद्र को ब्‍लैकमेल कर पैसे मांगती थी। जब जितेंद्र ने पैसे देने का विरोध किया तो उसने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी। युवती का नाम सोनम है और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पुलिस ने सोनम को रविवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सोनम ने जितेंद्र को मिलने बाग में बुलाया और फिर...

सोनम ने जितेंद्र को मिलने बाग में बुलाया और फिर...

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक जितेंद्र पेशे से ठेकेदार था। उसका शव शनिवार रात झालड़ा गांव के पास ट्यूबवेल की हौदी में मिला था। उनके परिवारीजनों ने युवती सोनम उर्फ सोनू के खिलाफ ब्लैकमेल करने और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अब सोनम ने खुलासा किया है कि उसने जितेंद्र को फोन करके बाग में मिलने के लिए बुलाया था। यहां दोनों ने शराब पी। सोनम जितेंद्र से संबंध रखने के बदले पैसे मांग रही थी। पैसे न मिलने पर उसे फंसाने की धमकी दे रही थी। जितेंद्र ने पैसा देने से इनकार किया तो उसने चारपाई के पाये से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद स्कूटी से फरार हो गई।

लड़कों की तरह पहनती है कपड़े, तमंचा लेकर घूमती थी सोनम

लड़कों की तरह पहनती है कपड़े, तमंचा लेकर घूमती थी सोनम

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र की कॉल डिटेल से पता चला है कि 30 दिनों में दोनों के बीच 160 बार फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने बताया कि सोनम बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह लड़कों की तरह कपड़े पहनती है। बताया जाता है कि वह तमंचा लेकर स्कूटी पर घूमती थी। उससे हर कोई खौफ खाता था। उसने जितेंद्र की हत्या से पहले बाग की रखवाली करने वाले व्यक्ति के साले को भी पीटा था। सोनम के मुताबिक उसके दो भाई हैं। पिता दिल्ली में किसी अधिकारी की गाड़ी चलाते हैं। उसकी हरकतों से परेशान भाई उससे संपर्क नहीं रखते हैं। वह मां के साथ गांव में अकेली रहती है।

जितेंद्र के भाई ने दर्ज करवाया था नामजद मुकदमा

जितेंद्र के भाई ने दर्ज करवाया था नामजद मुकदमा

पुलिस ने ठेकेदार के भाई हातम की तहरीर पर लड़पुरा गांव की सोनम उर्फ सोनू के अलावा 2 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। छानबीन में पुलिस को पता चला था कि जितेंद्र को 3 महीने से गांव की रहने वाली सोनम उर्फ सोनू नाम की युवती ब्लैकमेल कर रही थी। जांच में पता चला है कि आरोपित युवती ने फोन करके उसको झालड़ा गांव के बाग में धोखे से बुलाया, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+