प्रेम विवाह के बाद रंजिश, बीवी को पिता और भाई ने किया अगवा

बरेली में प्रेमी-प्रेमिका ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली जिसके बाद प्रेमिका को पिता और भाई अगवा कर ले गए।

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के एक नव युगल को घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करना मंहगा पड़ रहा है। दंपति के प्रेम विवाह में प्रेमिका के परिजन दुश्मन बन हुए हैं। रंजिश का आलम यह है कि शादी के चार महीने बाद सरकारी शिक्षक प्रेमिका को उसके घर वाले सोमवार को उसके स्कूल से ही जबरन अगवा कर ले गए। घटना इज्जतनगर थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कलारी की है।

प्रेमी युगल ने शादी के बाद ली थी कोर्ट की शरण

प्रेमी युगल ने शादी के बाद ली थी कोर्ट की शरण

संजय नगर निवासी हरज्ञान सिंह का वैभव नगर निवासी आशु पाल से पिछले आठ साल से प्रेम संबंध थे। प्राइमरी स्कूल की सरकारी शिक्षिका आशु के घरवाले इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे इसलिए बीते फरवरी माह में दोनों ने भाग कर पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की और फिर कोर्ट में शादी का पंजीकरण करा लिया। इस प्रेमी युगल को लड़की पक्ष की ओर से अनहोनी की आशंका थी लिहाजा दोनों ने अपने भविष्य के संरक्षण के लिए हाईकोर्ट की शरण ली।

पिता और भाई स्कूल से अपहरण कर ले गए

पिता और भाई स्कूल से अपहरण कर ले गए

इस दौरान हरज्ञान ने बीते 28 जून को बरेली के ही एक मैरिज हाल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। अभी दोनों की जिन्दगी पटरी पर आई ही थी की युवती के घरवालों ने इनकी जिंदगी में जहर घोल दिया। सोमवार को इज्जतनगर थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कलारी में आशू पढ़ाने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान आशू के पिता औऱ भाई बोलेरो गाड़ी से आये और उसे अगवा कर ले गए।

एसपी सिटी ने कहा कि करेंगे कार्रवाई

हरज्ञान अपनी पत्नी के अगवा करने की शिकायत करने इज्जतनगर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने तहरीर रखकर कार्रवाई तो दूर उल्टे हरज्ञान को ही थाने से चलता कर दिया। पीड़ित युवक को अपनी जान का खतरा है और आरोप हैं कि पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। एसपी सिटी ने कहा विवाहिता अपने पिता के घर है दोनों परिवार को थाने बुलाकर कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+