Wolf in UP: बहराइच के बाद अब अयोध्या में दिखा भेड़िया, मेला देखकर लौट रही महिला पर किया हमला

Wolf in UP: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में काफी समय भेड़िया का आतंक देखने को मिला। बहराइच जनपद में अभी भी भेड़िए द्वारा हमले किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच रामनगरी अयोध्या में भी भेड़िया देखे जाने का दावा किया जा रहा है।

ग्रामीणों का दावा है कि भेड़िए ने बीती रात्रि में मेला देखकर लौट रही एक महिला के ऊपर हमला दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

now a wolf is seen in Ayodhya

ग्रामीणों द्वारा जहां कहा जा रहा है कि महिला के ऊपर भेड़िए नहीं हमला किया है। वहीं वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा दावा किया जा रहा है कि भेड़िया है अभी तक भेड़िए को देखा नहीं गया है इसलिए कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

दरअसल, अयोध्या जनपद के हैरिंग्टनगंज ब्लाक अंतर्गत आदिलपुर के खड़भड़ेपुर गांव की 60 साल की महिला तारावती देवी अपने परिवार के लोगों के साथ दुर्गा पूजा देखने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों के साथ तारावती जा रही थीं।

इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियां से एक भेड़िया निकाला और उनके ऊपर हमला कर दिया। उनके साथ के लोगों ने भेड़िए पर पत्थर मारना शुरू किया। उसके बाद भेड़िया वहां से भागा, लेकिन तब तक तारावती के गाल को वह नोच लिया था।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे उसके बाद महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला का उपचार करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो-तीन दिन से हैरिंग्टनगंज ब्लाक अंतर्गत करीब आधा दर्जन गांवों में भेड़िया देखा जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा भेड़िए का फोटो भी मोबाइल में लिया गया है और उसे वन विभाग के अधिकारियों को भी भेजा गया है।

फिलहाल इस मामले कुमारगंज वन के क्षेत्र अधिकार प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा दावा किया जा रहा है कि भेड़िए ने महिला के ऊपर हमला किया है। हालांकि अभी तक कोई भेड़िया नजर नहीं आया है। जब तक भेड़िया दिखाई नहीं देता तब तक भेड़िए ने हमला किया है यह कहा जाना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+