जितिन प्रसाद की हार, जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशी बोले 'गोरे अंग्रेज पर काले हिंदुस्तानी की हुई जीत'
तिलहर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा ने उनसे यह सीट छीन ली।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर मे तिलहर विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए बेहद अहम सीट मानी जा रही थी। गठबंधन के बाद शाहजहांपुर को एक सीट कांग्रेस के खाते में दी गई थी जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद चुनाव मैदान में उतरे थे और उनके सामने बीजेपी के रोशन लाल वर्मा थे जिनसे उनकी सीधी टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा ने कांग्रेस से खाते से वो सीट भी छीन ली और भारी मतों से जितिन प्रसाद को हराकर तीसरी बार विधायक बने।

बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशी जितिन प्रसाद को 5705 वोटों से हराकर अपनी जीत कायम रखी। बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को 81770 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद को 73065 को मिले हैं। वहीं तीसरे नबर पर बीएसपी प्रत्याशी अवधेश वर्मा रहे। लोगों का मानना है कि जितिन प्रसाद को अपनी हार का अहसास हो गया था। इसलिए वोट की गिनती करने नहीं आए।

तिलहर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये जीत नरेन्द्र मोदी की जीत है। उन्होंने चुनाव से पहले कहा कि ये हार-जीत गोरे और काले की हार-जीत होने है। ये हार गोरे की हार हुई है क्योंकि उनके सामने जो चुनाव लड़ रहे थे। वह महलों मे रहने वालों मे से प्रत्याशी थे, जो गोरे अंग्रेज हैं। मै काला हूं, हिन्दुस्तानी हूं, इसलिए जनता है उनके उपर भरोसा किया।
वहीं रोशन लाल वर्मा ने मायावती पर बोलते हुए कहा कि पहले मायावती ने हाथी बनवा कर लगवा दिए। उसके बाद वहीं हाथी पैसे खाने लगे। यहा वजह है चुनाव मे इस तरह के नतीजे देखने को मिले है। आपको बता दें कि इससे पहले रोशन लाल वर्मा बीएसपी से दो बार विधायक रहे चुके हैं। मायावती ने इस बार उन्हे पार्टी से बर्खास्त कर दीया था। लेकिन उसके बाद रोशन लाल वर्मा ने बीजेपी का दामन थामा और बीजेपी ने रोशन लाल वर्मा को टिकट देकर मैदान मे उतार दिया और जीत हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications