चाचा शिवपाल यादव की पार्टी में सेंध लगाएंगे अखिलेश यादव ?, जानिए PSP के नंबर 2 से मुलाकात का राज
लखनऊ, 18 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच शह मात का खेल शुरू हो गया है। सपा के प्रमुख अखिलेश यादव से नाराजगी और बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव को बड़ा झटका लग सकता है। पीएसपी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रहे वीरपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल वीरपाल सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी और जिसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि वीरपाल की समाजवादी पार्टी में वापसी हो सकती है। अभी भी शिवपाल सिंह यादव ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले शिवपाल ने पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

वीरपाल सिंह यादव शिवपाल के बेहद करीबी
वीरपाल सिंह को शिवपाल सिंह का करीबी माना जाता है और बताया जा रहा है कि वह बीजेपी से नाखुश हैं। इसलिए वीरपाल सिंह यादव आने वाले दिनों में एक बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं और समाजवादी पार्टी में उनकी वापसी हो सकती है। उन्होंने शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई थी। यह भी कहा जा रहा है कि उनके सपा में लौटने के बाद पार्टी उन्हें अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें
वीरपाल सिंह यादव पीएसपी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उन्हें शिवपाल सिंह का करीबी माना जाता है। अगर वीरपाल सिंह यादव की समाजवादी में वापसी होती है तो शिवपाल सिंह के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। दरअसल शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है और उसके बाद वीरपाल और अखिलेश यादव की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरपाल सिंह ने कहा था कि वह अखिलेश यादव के संपर्क में हैं और शनिवार को उनसे गंभीर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

शिवपाल सिंह ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं
फिलहाल शिवपाल सिंह ने बीजेपी में एंट्री को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. हालांकि मीडिया में चर्चा है कि जल्द ही वह दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन इस बारे में न तो शिवपाल ने और न ही बीजेपी ने कोई खुलासा किया है। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवपाल की क्या भूमिका होगी। ऐसी खबरें आई हैं कि पार्टी में उचित महत्व नहीं दिए जाने से नाखुश शिवपाल आने वाले दिनों में सत्तारूढ़ भाजपा का साथ दे सकते हैं।
Recommended Video

शिवपाल ने भंग थी पीएसपी की कार्यकारिणी
तीन दिनों पहले पीएसपी-एल के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देशानुसार पार्टी की राज्य कार्यकारिणी और पार्टी के सभी राज्य और राष्ट्रीय विंग की कार्यकारी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जा रहा है। पार्टी ने कार्यकारी मुख्य प्रवक्ता सहित पार्टी प्रवक्ताओं के पूरे पैनल को भी भंग कर दिया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवपाल भाजपा का साथ देने की योजना बना रहे हैं और पिछले महीने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications