क्या सच में Abhishek Bachchan सपा के टिकट पर प्रयागराज से लड़ेंगे चुनाव? जानिए पार्टी ने क्या दी सफाई

Abhishek Bachchan Politics: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। तो वहीं, इस बीच शनिवार 15 जुलाई को खबर सामने आई थी कि अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन की राजनीति में अपनी किस्मत अजम सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि अभिषेक बच्चन समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते है और प्रयागराज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, 'ई-टाइम्स' की खबर के मुताबिक, यह सिर्फ और सिर्फ अफवाह है और अभिषेक बच्चन राजनीति में एंट्री नहीं कर रहे हैं। तो वहीं, अब पार्टी ने इस संबंध में सफाई दी है।

Abhishek Bachchan Politics

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने ट्वीट कर कहा,

सपा के पास बहुत से मजबूत दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। प्रयागराज से सपा बहुगुणा परिवार के ही किसी सदस्य को पार्टी सिंबल पर लड़ाने का विचार कर रही है। पूरे यूपी में BJP के सामने मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे ,सपा की मजबूती के कारण तमाम BJP नेतागण भी सपा से टिकट के दावेदार हैं।

दरअसल, शनिवार को मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन भी 2024 में वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी उन्हें प्रयागराज सीट से चुनाव लड़ा सकती है। वह अपने माता-पिता की तरह इंडस्ट्री के साथ-साथ जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं।

हालांकि, इसको लेकर अभिषेक बच्चन की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। आपको बता दें कि प्रयागराज की जिस सीट से अभिषक बच्चन के चुनाव लड़ाने की चर्चाएं थी, उस सीट पर वर्तमान में बीजेपी की रीता बहुगुण जोशी सासंद हैं। अभिषेक बच्चन के पिता और मेगास्टर अमिताभ बच्चन भी इलाहाबाद सीट से सांसद रहे चुके हैं।

जबकि, उनकी मां जया बच्चन सपा से राज्यसभा की सांसद हैं। बता दें कि साल 1984 में अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ता था और दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था। हालांकि, जुलाई 1987 में अमिताभ ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+