यूपी: ससुराल में नहीं मिली एंट्री, पत्नी ने घर के बाहर दिया धरना
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने परिजनों के साथ ससुराल के गेर पर धरने पर बैठ गई। महिला की मानें तो उसका अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर वह अपने घर चली गई, लेकिन अब वापस लौटी तो उसके ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। वहीं, जब धरने की जानकारी पति को हुई तो वह अपने घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा।

मऊ जिले के सराय लखनी थाना के खालिसपुर गांव का है। आलोक और संध्या ने प्रेम विवाह किया था। शुरू-शुरू में तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। संध्या नाराज होकर घर छोड़कर अपने घर चली गई। लेकिन कुछ दिनों बाद जब संध्या अपने परिजनों के साथ घर पहुंची तो उसके ससुराल वालों ने उसके लिए दरवाजा नहीं खोला। संध्या और उसके परिजनों ने ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। जिसके बाद संध्या ने अपने परिजनों के साथ बाहर गेट पर बैठकर ससुराल वालों के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।
संध्या का कहना है कि उसका पति आलोक रंजन उसे अपने साथ रखना चाहते हैं। यही वजह है कि वह अपने ससुराल बाहर धरने पर बैठी है। फिलहाल संध्या का पति आलोक रंजन घर से फरार है, वहीं दूसरी ओर गांव में संध्या के धरने पर बैठने पर इस बात को लेकर के चर्चा है कि आखिर क्यों एक बहू अपने ससुराल वालों के खिलाफ ससुराल के बाहर धरने पर बैठी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का समझौता करने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। इस पूरे मामले पर मऊ के एसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संध्या और आलोक के विवाद को लेकर कई बार मामला थाने तक पहुंच चुका है। लेकिन काफी समझाने के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल पाया। अब इन दोनों परिवारों को 11 जून को थाने बुलाया गया है और मामले का निस्तारण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications