विवेक की पत्नी ने कहा चाहिए पुलिस विभाग में नौकरी और 1 करोड़ का मुआवजा
लखनऊ। गोमती नगर में पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के कर्मचारी विवेक तिवारी की पत्नी ने यूपी पुलिस के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा कि उन्हें यूपी पुलिस की जांच में भरोसा नहीं है। सीएम योगी को लिखे पत्र में विवेक की बीवी कल्पना तिवारी ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। विवेक की मौत होने के बाद से कल्पना लगातार यूपी पुलिस की कार्यप्राली पर सवाल उठा रही हैं।

पुलिस को मारने का अधिकार नहीं: कल्पना
कल्पना का कहना है कि यदि विवेक उस युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में थे भी तब भी क्या पुलिस के पास उनको इस तरह से मारने का अधिकार था। पुलिस उनका पीछा करती। वे ना रुकते तो उनकी कार का नंबर नोट करके आरटीओ विभाग से पता करते। मालूम हो कि विवेक सुल्तानपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित करौंदिया इलाके के रहने वाले है। विवेक एप्पल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। शुक्रवार की देर रात विवेक तिवारी अपनी कलीग सना खान को घर छोड़ने जा रहे थे। तभी ये घटना घटी।

क्या हुई थी घटना
बता दें कि विवेक सुल्तानपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित करौंदिया इलाके के रहने वाले है। विवेक एप्पल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। शुक्रवार की देर रात विवेक तिवारी अपनी कलीग सना खान को घर छोड़ने जा रहे थे। सना खान के अनुसार, सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसवाले आए और इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की।' पुलिस वालों ने इन्हें रोकने की कोशिश की। सना खाने ने बताया कि उन्हें अचानक से ऐसा लगा कि कहीं पर गोली चली है। गाड़ी आगे जाकर एक खंभे से टकरा गई और विवेक के सिर से खून निकलने लगा। इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई।

एसएसपी और मुख्यमंत्री ने क्या कहा
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि विवेक के साथ गाड़ी में मौजूद उनकी सहकर्मी सना ने ही पुलिस को मदद के लिए फोन किया था। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि, विवेक की गाड़ी को उन्होंने रोकने की कोशिश। गाड़ी को रिवर्स अपनी ओर आते देख पुलिसकर्मियों को लगा कि वह उन पर गाड़ी चढ़ा देगा तो उन्होंने फायर कर दिया। वहीं, मामले के सामने आने के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने इस घटना की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच की भी बात कही है।
ये भी पढ़ें: विवेक की मौत पर चाचा ने उठाये सवाल, कहा पुलिस को संदेह था तो वह कमर के नीचे गोली मारती












Click it and Unblock the Notifications