मुजफ्फरनगर: देवर के प्यार में पड़ पत्नी ने कराया पति का कत्ल

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने हत्या की एक घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने हत्या की एक घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह सामने आने के बाद हर कोई चौंक गया क्योंकि हत्या किसी और ने ही नहीं बल्कि उसके भाई ने ही की थी। इतना हीं नहीं इस हत्या में उसकी पत्नी भी शामिल थी।

मुजफ्फरनगर: देवर के प्यार में पड़ पत्नी ने कराया पति का कत्ल

मामला मुजफ्फरनगर का है जहां के रहने वाले एक युवक को अपने ही मौसेरे भाई की बीवी से प्यार हो गया। जल्द ही दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। गिरफ्तार भाई ने मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने मौसेरे भाई की हत्या करना कबूला किया है। दरअसल मामला बीती 14 मई का है जब मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अभी पूरा गांव में टुयुबवेल पर सो रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी संगीता मृतक के मौसेरे भाई के साथ अवैध संबंध थे और संगीता ने अपने प्रेमी जुगमंदर के साथ साजिश कर अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी संगीता ने अपने प्रेमी जुगमंदर से अपने पति की हत्या कराई है जिसको लेकर पुलिस ने हत्यारोपी जुगमंदर को गिरफ्तार कर लिया है अब जुगमंदर ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने का जुर्म कबूल लिया है और पुलिस ने कत्ल के लिए प्रयोग में लाए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी संगीता के खिलाफ भी 120 बी का मामला दर्ज कर लिया गया है। और मृतक की पत्नी संगीता को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+