पति नहीं कर पाता था संतुष्ट, पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दी खौफनाक सजा

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक नशेड़ी पति प्रति दिन नशे का सेवन कर न केवल अपनी पत्नी से मारपीट करता था, बल्कि जब जरुरत होती तो अपनी पत्नी को पति सुख से वंचित भी कर देता था। पत्नी सुख न मिलने से परेशान विवाहिता ने ऐसा खौफनाक तरीका निकाला कि न केवल परिजन बल्कि गांव वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

पति नहीं कर पाता था संतुष्ट, पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दी खौफनाक सजा

सहारनपुर के झाडवन गांव का रहने वाल साजिज 28 मई की रात अपने घर से अचानक गायब हो गया था। 29 मई को साजिद का शव गांव के नजदीक बने एक ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला था। पुलिस उसी दिन से इस मामले को सुलझाने में लगी थी। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक साजिद की पत्नी शहनाज उर्फ भूरो और गांव के ही रहने वाले एक युवा डाक्टर बिल्लू उर्फ अफसर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि साजिद रोजाना शराब का सेवन करने का आदी था। शराब के सेवन में वह इतना चूर हो जाता था कि उसे यह भी ध्यान नहीं रहता था कि उसकी पत्नी की भी कुछ ख्वाहिश है। यदि वह इस बाबत अपने पति से बात करती तो न केवल उसे पति सुख से वंचित किया जाता, बल्कि बुरी तरह से मारपीट भी की जाती। मारपीट होने के बाद उसका बदन दुखने लगता। जिस पर वह दवा लेने के लिए गांव के ही डाक्टर बिल्लू उर्फ असगर के पास जाती थी। शहनाज के साथ होने वाली ज्यादती को जब डाक्टर के समक्ष बताया जाता था तो वह भी शहनाज को सांत्वना देने लगता। यही सांत्वना दिया जाना शहनाज को डाक्टर के करीब ले आया। इसके बाद तो दोनों के बीच अंतरंग प्रेम भी हुआ।

डाक्टर और शहनाज के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक जब साजिद को लगी तो उसने विरोध किया। प्रेम के बीच अवरुद्ध होते देख बिल्लू और शहनाज ने साजिद को 28 मई की रात गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में फेंक दिया । आखिरकार तीतरो कोतवाल लोकेश कुमार ने बताया कि साजिद की हत्या का खुलासा कर ही दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। पुलिस पहले से ही मृतक की पत्नी को शक के दायरे में लेकर चल रही थी। लेकिन महिला ज्यादा कुछ नहीं बोल रही थी, लेकिन जब सच्चाई जानने के लिए महिला के मोबाइल को ट्रेस किया गया तो गांव के ही डाक्टर से वार्ता होने के सुबूत मिले। जिसके बाद दोनों को पुन: हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आखिरकार दोनों ने साजिद की हत्या करना स्वीकार किया। दोनों को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+