यूपी: पति के पंखा ना लगाने देने से नाराज पत्नी ने किया आत्मदाह, हालत बेहद गंभीर

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पंखा लगाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने खुदपर मिट्टी की तेल छिड़ककर आग लगा ली। पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद अब पत्नी जिला अस्पताल मे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं पति ने खुद को बेकसूर बताते हुए बताया कि चाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर फटने से लगी आग की वजह से पत्नी झुलसी है। फिलहाल महिला के शरीर का 90 प्रतिशत तक हिस्सा जल चुका है। महिला का इलाज जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 यूपी: पति के पंखा ना लगाने देने से नाराज पत्नी ने किया आत्मदाह, हालत बेहद गंभीर

घटना थाना सिंधौली के मुड़िया पवार गांव की है। यहां के रहने वाले लाखन की शादी 17 साल पहले पड़ोस के गांव मंजूला के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। लाखन मेहनत मजदूरी करता है। झुलसी महिला मंजूला ने बताया कि आए दिन उसका पति मारपीट करता था। छोटी-छोटी बात पर पीटता था। शुक्रवार की रात भी पति से पहले कहासुनी हुई तो वह नाराज होकर कमरे मे लेट गई थी। गर्मी ज्यादा होने के कारण पत्नी ने कमरे मे पंखा लगा लिया। लेकिन पति को पंखा लगाना नागवार गुजरा और उसने बाहर आकर लाईट काट दी। जिससे गुस्से मे आकर पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

वह आग की लपटों से घिरी थी और पति देखता रहा उसने बचाने की कोशिश तक नहीं की। जब पति को लगा कि वह पूरी तरह से झुलस गई तब पति ने उसको बचाया और उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए है। वहीं पति लाखन कुछ और ही बता रहा है। पति का कहना है कि छोटी-छोटी बात लड़ाई हर घर में होती है। आज भी कहासुनी हूई। जिसके बाद पत्नी चाय बना रही थी तभी गैस सिलेंडर से आग लग गई। वहीं डॉक्टर का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है। महिला का शरीर 90 प्रतिशत झुलस चुका है। उसका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- यूपी: सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई अपनी जान, सारा समान जलकर खाक

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+