एक जिद ने ले ली बीवी-बेटी की जान, सड़क पर रो-रोकर कहता रहा पति

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक जिद ने मां-बेटी की जान ले ली। पति-पत्नी, छोटी बेटी व बेटा बाइक से रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से पत्नी ने मायके जाने की जिद की। पति ने पहले मना किया लेकिन जिद करने पर पत्नी और बेटी को लेकर बाइक से लेकर चल दिया। रोड पर काफी पानी भरा हुआ था जिससे बाइक फिसल गई। तभी एक ट्रक मां-बेटी को कुचलता हुआ निकल गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी और पत्नी की लाश देखकर पति बस कह रहा था कि एक जिद ने मेरा परिवार उजाड़ दिया। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Wife and daughter killed in accident in Shahjahanpur

दरअसल थाना बंडा के रहने वाले मनोज अपनी पत्नी नीतू बेटी और बेटे के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के यहां गए थे।कुछ रुकने के बाद पत्नी मनोज से मायके जाने की जिद करने लगी।पति ने कई बार पत्नी को मना किया लेकिन पत्नी की जिद के आगे पति को झुकना पड़ा। मनोज पत्नी और बेटी को लेकर बाइक से ससुराल जाने लगे। बेटे ने रिश्तेदार के घर रुकने की जिद की तो पिता ने बेटे को रुकने की परमीशन दे दी। मनोज कुछ ही दूरी पर पहुंचा होगा। पूरनपुर के पास रोड बन रहा है। रोड पर गहरे गढ्ढे भी थे जिसमें काफी पानी भी भरा था।

Wife and daughter killed in accident in Shahjahanpur

रोड खराब होने के कारण मनोज की बाइक फिसल गई जिससे एक साइड में गिरा लेकिन पत्नी और बेटी दूसरी साइड मे गिर गए।इतने में तेज रफ्तार में ट्रक चलाता ड्राइवर दोनों को कुचलता हुआ फरार हो गया। पत्नी और बेटी को अपने सामने दम तोड़ता देख मनोज बदहवास हो गया और बस एक बात उसकी जुबान पर थी कि एक जिद ने उजाड़ दिया परिवार, हमने कहा था कि फिर कभी चलेंगे लेकिन पत्नी नही मानी।

Wife and daughter killed in accident in Shahjahanpur

दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल मनोज को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।डॉक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि एक शख्स घायल हालत मे लाया गया था। हादसे मे उसकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। घायल का इलाज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+