VIDEO: वृंदावन में 2000 विधवाओं की होली, विदेशी भक्त भी पूरी मस्ती में नजर आए
मथुरा। ब्रज जहां की होली सबसे निराली है वहां कई प्रकार की होली का आयोजन किया जाता है। बांकेबिहारी के धाम वृन्दावन में विधवाओं ने जमकर होली खेली। सैकड़ों साल पुरानी परंपरा की दीवार गिराकर एक बार फिर नई शुरुआत की गयी।

यहां आश्रय सदनों में रहने वाली विधवा महिलाएं प्रिय कन्हाई के साथ फूल गुलाल की होली खेली जिससे उनके जीवन में इस परंपरा ने एक नई ऊर्जा भरने का काम किया।

श्रीधाम वृंदावन में वर्तमान में करीब 2000 विधवा महिलाएं हैं। इनके जीवन में खुशी का रंग भरने के लिए सुलभ इंटरनेशनल ने कदम बढ़ाया था। संगठन की ओर से गोपीनाथ मंदिर में फूल और गुलाल की होली का आयोजन किया गया। उन्होंने होली के दौरान कान्हा पर फूल और गुलाल, अबीर बरसाकर उन्हें होली रस से सराबोर कर दिया। विधवा महिलाओ ने होली में नाच जाने के साथ जमकर आनंद लिया।

सुलभ इंटरनेशनल संस्था के अनुसार, विधवाओं ने होली खेलने की अपनी इच्छा जब संस्था सुलभ इंटरनेशनल के सामने जाहिर की तो संस्थापक डॉ. बिंदेश्वरी पाठक ने सहमति जता दी। वहीं इस होली को देखने आए विदेशी भक्त भी पूरी मस्ती में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications