मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर क्यों नहीं हुआ उपचुनाव का ऐलान? जानिए वजह

up bypoll election date 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 10 में से 9 सीटों पर चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को उपचुनाव कराए जाने का ऐलान कर दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा इसकी सूचना दी गई।

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान किया जाएगा और 23 नवंबर को परिणाम सामने आएगा। चुनाव आयोग द्वारा जो जारी विज्ञप्ति में केवल 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तिथि दी गई है जबकि अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा सीट का नाम नहीं है।

Milkipur assembly seat by-election not announced

पहले तो इस बारे में चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। कुछ लोगों का कहना है कि इलेक्शन कमीशन इस सीट को ध्यान नहीं दिया। इस बारे में जब छानबीन किया गया तो सच्चाई सामने आ गई।

दरअसल, इसके पीछे का वजह बताया जा रहा है कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ की याचिका के चलते चुनाव नहीं हो सकता है। गोरखनाथ ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।

प्राथमिक जानकारी जो सामने आ रही है उसमें यही वजह बताया जा रहा है और इसी के चलते उपचुनाव के दौरान अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान किया जाएगा और 23 नवंबर को परिणाम आएगा।

लोकसभा चुनाव में हार गई थी भाजपा
यह भी बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। इस लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद चुनाव जीतकर सांसद बने।

अयोध्या लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसी साल अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर भब्‍य राम मंदिर का की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। बावजूद इसके राम लहर में बीजेपी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर भी कई दिनों तक जंग जारी रहा। सपा और भाजपा के नेताओं द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते रहे। लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद सांसद बन गए जिससे मिल्कीपुर सीट खाली हो गई।

मिल्कीपुर सीट खाली होने के बाद अब यहां पर एक बार फिर उपचुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में इस सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस विधानसभा सीट पर चुनाव कब होगा इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

इधर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी द्वारा इस विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी किया जा चुका था। जबकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस सीट के साथ ही अन्य सभी नौ सीटों पर अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+