सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने काशी, मथुरा, वृंदावन के बारे में क्यों नहीं सोचा? कृष्णनगरी में गरजे CM योगी
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी के समर्थन में विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए लोगों से वोट देने की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर सीएम योगी ने जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने काशी, मथुरा एवं वृंदावन के बारे में क्यों नहीं सोचा? उनकी सरकारें तो राम भक्तों पर गोली चलवाती थीं। सपा-बसपा वाले तो कोई भगवान श्री राम का नाम ले ले तो उन पर गोली और लाठी चलवाते थे।

लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया। आज जब अब अयोध्या जाएंगे तो आपको त्रेता युग याद आ जाएगा। साथ ही प्रभू श्री राम के समय का स्मरण हो जाएगा। अब हमारा पूरा फोकस ब्रजभूमि पर है।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को देश के अंदर 60 वर्ष के अंदर शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने क्यों नहीं काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण कराया। मोदी जी पिछले दो बार से काशी से सांसद हैं। उन्होंने काशी के बारे में सोचा और उसका विकास किया। लेकिन कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं।
ये लोग तो मथुरा-वृंदावन के बारे में भी नहीं सोचा। लोगों ने तो सपा-बसपा और कांग्रेस को अवसर दिया था। लेकिन ये लोग कभी इसके बारे में नहीं सोचा। लेकिन मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना को तीर्थ स्थल घोषित करने का काम बीजेपी की सरकार ने किया।
यह भी पढ़ें- UP News: 'मथुरा वासी अपना एक-एक वोट बीजेपी को देने जा रही', कृष्ण नगरी में बोले सीएम योगी












Click it and Unblock the Notifications