फोटो सेशन पर सियासत: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर क्यों उठाया ये बड़ा सवाल, ये हैं वजहें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के स्थगित होने के बाद हुए सामूहिक ग्रुप फोटो में दोनों डिप्टी सीएम के गायब रहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस फोटो सेशन को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमला हो रहा है।

अखिलेश

Absence of deputy CMs in group photo: उत्तर प्रदेश में इस समय समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच राजनीति को लेकर वार पलटवार हो रहा है। कुछ दिन पहले ही जब यूपी विधानसभा का सदन चल रहा था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान अखिलेश के गायब होने पर तंज कसा था। योगी ने कहा था कि वह सदन की कार्यवाही में "भाग लेना' नहीं यहां से "भाग लेना' चाहते हैं। अखिलेश के रवैये को लेकर सवाल भी उठे थे लेकिन अब अखिलेश यादव मौका पाते ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने से नहीं चूके हैं।

फोटो सेशन को लेकर शुरू हुई सियासत

दरअसल यूपी विधानसभा का जिस दिन सत्रावसान हुआ उस दिन पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की मौजूदगी आनिवार्य थी। इसमें विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इस फोटो सेशन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्ष के नेता अखिलेश यादव भी उपस्थित थे। लेकिन इस सत्र के दौरान सरकार की तरफ से दो बड़े चेहरे नहीं दिखाई दिए जिनको लेकर अब विपक्ष सवाल उठा रहा है।

मुख्यमंत्री की स्पीच के दिन सदन में नहीं थे अखिलेश

दरअअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस दिन बजट पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे उस दिन पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश सदन में मौजूद नहीं थे। अखिलेश यादव उस दिन पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत चेन्नई में थे। दरअसल वह मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के जन्मदिवस समारोह में उनको आमंत्रित किया गया था जिसमें वो शामिल होने गए थे। लेकिन सदन में मौजूद न रहने की वजह से उनको आलोचनाओं को शिकार होना पड़ा था।

सरकार को जवाब देने की अखिलेश की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो दरअसल अखिलेश यादव अपने उपर उठे सवाल का जवाब देना चाहते थे और इसका मौका उनको मिल गया। सदन में जिस तरह से सीएम योगी ने अखिलेश पर तंज कसा था उसी तरह अखिलेश ने कुछ चुभते हुए सवाल पूछकर सियासी पर्दे के पीछे चल रही सियासत को कुरेदने की कोशिश की है। फोटो सेशन में दोनों डिप्टी सीएम का न होना सरकार की फजीहत करने वाला था। अखिलेश ने तंज कसते हुए पूछा है कि किन वजहों से ये दोनों लोग इतने बड़े आयोजन में मौजूद नहीं रहे।

अखिलेश ने सरकार पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की हाल ही में बजट सत्र के अंत में फोटो सत्र से "अनुपस्थिति" पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या उनके पदों का कोई महत्व है या वे जानबूझकर छोड़े गए थे। हिंदी में एक ट्वीट के साथ समूह चित्र जिसमें अखिलेश यादव स्वयं उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि, सदन के विधायकों की दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बिना खींची गई तस्वीर अधूरी है। हम मांग करते हैं कि सरकार की ओर से उनकी अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण आना चाहिए।

सरकार के भीतर दरार तो नहीं

अपने ट्वीट में उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि क्या डिप्टी सीएम अनुपस्थित थे या उन्हें नहीं बुलाया गया था। "उपमुख्यमंत्री के पद का कोई महत्व है या नहीं? वे गिनते भी हैं या नहीं?" उसने पूछा। हालांकि, जब यादव के बयान पर टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया, तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्हें इस ट्वीट की जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+