एग्जिट पोल के नतीजों से इतर कांग्रेस के नेताओं को क्‍यों है अपनी जीत का भरोसा?

पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम आने में अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। चुनाव परिणामों से पहले आए अधिकतर एग्जिट पोलों में चार राज्‍यों में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।

नई दिल्‍ली। पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम आने में अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। चुनाव परिणामों से पहले आए अधिकतर एग्जिट पोलों में चार राज्‍यों में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। उत्‍तर प्रदेश, गोवा, उत्‍तराखंड और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की टक्‍कर दिखाई है।

एग्जिट पोल के नतीजों से इतर कांग्रेस के नेताओं को क्‍यों है अपनी जीत का भरोसा

कांग्रेस के नेताओं का आत्‍मविश्‍वास कुछ और ही कह रहा

पर एग्जिट पोल से इतर कांग्रेस के नेताओं का आत्‍मविश्‍वास कुछ और ही कह रहा है। कांग्रेस के कई वरिष्‍ठ नेता अब दावा कर रहे हैं कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। साथ ही कांग्रेस के नेताओं को यह विश्‍वास है कि पंजाब में पार्टी आसानी से चुनाव जीत जाएगी और उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन को कम से कम 190 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की रणनीति पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है प्रशांत किशोर की रणनीति काम करेगी और पंजाब, यूपी दोनों जगहों पर पार्टी अच्‍छा प्रदर्शन करेगी।

यूपी में हमारा गठबंधन जीत रहा

आपको बताते चले कि यूपी चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर जहां भाजपा में उत्साह है, तो वहीं कांग्रेस और सपा का कहना है कि उनका गठबंधन ही यूपी में जीत दर्ज करेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यूपी में हमारा गठबंधन जीत रहा है। ऐसे ही एग्जिट पोल हमने बिहार में भी देखे थे। हम कल बात करेंगे, जब चुनावों के नतीजे आएंगे।' दरअसल सभी एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा को बहुमत हासिल करते हुए दिखाया गया है।

एग्जिट पोल के वास्तविक नतीजे बदले गए

इससे पहले सपा सांसद रामगोपाल यादव ने भी इन एग्जिट पोल पर सवाल उठाए। रामगोपाल यादव ने कहा, 'मुझे जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले चैनलों के दबाव में एग्जिट पोल के वास्तविक नतीजे बदले गए हैं। हम 100 फीसदी चुनाव जीत रहे हैं।' वहीं कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल सर्वे भाजपा की आखिरी चाल है। एग्जिट पोल में दिए गए तथ्य और आंकड़े पूरी तरह से भ्रामक एवं निराधार हैं। कांग्रेस ने कहा कि आने वाले 11 मार्च को चुनाव नतीजे यह साबित कर देंगे कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस-सपा गठबंधन के पक्ष में सरकार बनाने के लिए मतदान किया है।

तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो तकरीबन सभी पोल के आंकड़े भाजपा को पूर्ण बहुमत दे रहे हैं, हालांकि कुछ ऐसे पोल भी हैं जो भाजपा को पूर्ण बहुत तो नहीं दे रहे हैं लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जरूर दिखा रहे हैं। वीएमआर-टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल भाजपा व सहयोगी दलों को 200 सीटें, एक्सिस-इंडिया टु़डे 265 और चाणक्या-न्यूज 24 भाजपा को 282 सीटें दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+