आखिर क्यों अतीक अहमद ने सीएम योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें पूर्वांचल के बाहुबली के बारे में सबकुछ
आखिर क्यों अतीक अहमद ने सीएम योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें पूर्वांचल के बाहुबली के बारे में सबकुछ
Atique Ahmed Praises CM Yogi : उत्तर प्रदेश का माफिया से नेता बना अतीक अहमद लंबे अरसे से जेल में है। अतीक अहमद यूपी का वो बाहुबलि माफिया है जिसके लिए एक समय में कहा जाता था कि जो भी उसके खिलाफ सिर उठाने की कोशिश करता था वो मारा जाता था, वो ही अतीक अहमद गुरुवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ चुका है, इसकी वजह कि उसने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

कोर्ट से बाहर निकलते हुए अतीक अहमद ने योगी की तारीफ की
दरअसल, गुजरात की साबरमति जेल में कैद काट रहे यूपी के माफिया को गुरुवार को लखनऊ कोर्ट में बसपा विधायक राजू हत्याकांड केस की पेशी में पेश किया गया। कोर्ट से बाहर निकलते हुए मीडिया ने उन्हें जब घेर लिया तब अतीक अहमद सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने लगे।

अतीक अहमद ने योगी आदित्यनाथ को बहुत बहादुर सीएम कहा
अतीक अहमद ने कहा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक बहादुर मुख्यमंत्री हैं वो बहुत ईमानदार और काफी मेहनत कर रहे हैं। अतीक अहमद के इस बयान ने सबको हैरान कर दिया है। लोग सोच में पड़ गए है कि माफिया के किंग रहे अतीक अहमद ने आखिर अचानक सीएम योगी की तारीफ करने लगे?

यूपी में संगठित अपराध पर योगी सरकार लगातार शिकंजा कस रही
बता दें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब से प्रदेश की बांगडोर संभाली है तब से यहां के माफियाओं का जीना हराम कर दिया है। यूपी में संगठित अपराध पर योगी सरकार लगातार शिकंजा कस रही है। योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक मुख्तार अंसारी समेत अन्य माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति पर बुडडोजर चलवा कर सड़क पर ला दिया है। माफिया से नेता बने अतीक अहमद पर भी योगी सरकार लंबे समय से कार्रवाई कर रही है।

तीक और उसके गुर्गो की 10 अरब की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
यूपी में सत्ता संभालते ही अतीक को जेल में डालने वाली योगी सरकार अब तक कई बार अतीक अहमद के खिलाफ एक्शन ले चुकी है उसकी इलाहाबाद, लखनऊ और गाजियाबाद में कई संपतियां कुर्क करवा जा चुका हैं। वहीं अतीक और उसके गुर्गो की लगभग 10 अरब रुपये की संपत्ति को योगी सरकार नुकसान पहुंचा चुकी है। कुल मिलाकर सीएम योगी के कार्यकाल संभालने के शुरूआती दिन से ही अतीक अहमद के बुरे दिन शुरू हो गए थे।

क्यों योगी बाबा के आगे बाहुबलि ने घुंटने टेक दिए
जिस भाजपा सीएम को अपना कट्टर दुश्मन मानना चाहिए उसको लेकर अतीक अहमद के बदले सुर ये गवाही दे रहे हैं कि वो कितना लाचार हो चुका है। इसकी वजह है कि योगी आदित्यनाथ के राज में पूर्वांचल में अपनी बादशाहत कायम रखने वाले अतीक अहमद के साथ देने वाला कोई भी नहीं बचा है। अतीक अहमद का जब सिक्का चलता था तब शासन से प्रशासन तक उसके आगे पीछे घूमते थे वहीं योगी सरकार में उसका साथ देने वाला कोई बचा नहीं है। 2022 तक काफी हाथ पैर मारे लेकिन योगी सरकार में उन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

अतीक अहमद का राजनीतिक करियर
वर्ष 1989 में इलाहाबाद पश्चिम सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले अतीक अहमद ने जीत हासिल की थी उसके बाद इलाहाबाद पश्चिम से 1993 और 1994 में भी चुनाव जीते थे। चौथी बार सपा के टिकट पर 1996 में इसी सीट से जीत हासिल की हालांकि बाद में सदस्यता चली गई थी।

राजू पाल हत्याकांड के बाद अतीक की राजनीति को लगा ग्रहण
2005 की जनवरी में इलाहाबाद से बसपा विधायक राजू पाल को सांसद का चुनाव जीतने के बाद 5 बदमाशों ने सरे आम अंधाधुंध गोलियां चलाकर मर्डर कर दिया था। राजू पाल ने अतीक अहमद के सासंद बनने के बाद खाली हुई इलाहाबाद पश्चिम की सीट जीती थी जिस पर राजू के सामने अतीक अहमद का भाई अशरफ खड़ा था लेकिन वो चुनाव हार गया था जिसके बाद राजू और अतीक की कट्टर दुश्मन हो गए। राजू हत्याकांड का मुख्य आरोपी अतीक अहमद था।

अतीक अहमद जैसे बाहुबलि के सारे दांव पेंच फेल हो चुके हैं
वरिष्ठ पत्रकार योगेश श्रीवास्तव ने सीएम योगी को लेकर अतीक अहमद के बदले सुर पर बात करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में जिस तरह योगी सरकार में मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफियाओं का सामज्रय ध्वस्त किया जा रहा है संपत्तियां नष्ट की जा रही हैं। इन माफियाओं के जब अब सारे कानूनी दांव पेंच भी फेल हो रहे हैं ऐसे में अतीक अहमद जैसे बाहुबलियों की मजबूरी है कि वो योगी सरकार की खुशामत करें। उन्होंने कहा अतीक अहमद ने सीएम योगी को लेकर जो बयान दिया है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि अतीक के जेल से बाहर आने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं और अब वो मजबूर में योगी सरकार की दया पाने और प्रभावित करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहा हैं, जो बेननीजा साबित होगा।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications