हाल ए शाहजहांपुर: कांग्रेस के दिग्गज जितिन प्रसाद हारे, पढ़िए 6 सीटों का हाल

शाहजहांपुर की छह सीटों में से पांच पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। एक सीट सपा के खाते में गई है। जलालाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी ने भाजपा कैंडिडेट को मात दी।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शाहजहांपुर की छह सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कुछ छह सीटों में पांच सीट भाजपा की झोली में गई है। एक सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई। जलालाबाद सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

पढ़िए शाहजहांपुर की सीटों पर कौन जीता, कांग्रेसी दिग्गज हारे

तिलहर विधानसभा - रोशनलाल वर्मा (भाजपा)

तिलहर से भाजपा के रोशनलाल वर्मा 5705 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज जितिन प्रसाद को हराया।

जलालाबाद विधानसभा - शरद वीर सिंह (सपा)
जलालाबाद से सपा के शरद वीर सिंह 11297 से जीते। उन्होंने भाजपा के मनोज कश्यप को हराया।

कटरा विधानसभा - वीर विक्रम सिंह (भाजपा)
कटरा से भाजपा के वीर विक्रम सिंह 16730 से जीते। उन्होंने सपा के राजेश यादव को हराया।

शाहजहांपुर विधानसभा - सुरेश कुमार खन्ना (भाजपा)
शाहजहांपुर से भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना 19203 से जीते। उन्होंने सपा के तनवीर खान को हराया।

ददरौल विधानसभा - मानवेन्द्र सिंह (भाजपा)
ददरौल से भाजपा के मानवेन्द्र सिंह जीते। उन्होंने सपा के राम मूर्ति वर्मा को 17398 वोटो से हराया।

पुवायां विधानसभा - चेतराम (भाजपा)
पुवायां से भाजपा के चेतराम 72496 से जीते। उन्होंने सपा की शकुंतला देवी को हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+