कौन हैं UPSC टॉपर IAS इशिता किशोर, UP के इस जिले में मिली पहली पोस्टिंग, जानें किस पद पर करेंगी ज्वाइन
IAS Ishita Kishore (Jaunpur): संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2023 की टॉपर इशिता किशोर को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पहली पोस्टिंग मिली है। इशिता किशोर यूपी कैडर 2023 की महिला अफसर हैं। इशिता किशोर ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया था।

उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी डीएस मिश्रा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाली आईएएस इशिता किशोर जौनपुर जिले में अंडर ट्रेनिंग एसडीएम रैंक पर ज्वाइन करने वाली हैं। खुद इशिता ने भी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों जगहों पर जौनपुर में पहली पोस्टिंग मिलने को लेकर खुशी जाहिर की है।
IAS इशिता किशोर के बारे में क्या बोले UP चीफ सेक्रेटरी डीएस मिश्रा?
चीफ सेक्रेटरी डीएस मिश्रा ने आईएएस इशिता किशोर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''सिविल सेवा परीक्षा में 2023 बैच की टॉपर व भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तर प्रदेश संवर्ग की अधिकारी इशिता किशोर से आज मेरे कार्यालय कक्ष में मुलाकात हुई।''

उन्होंने आगे लिखा, ''नवयुवा अधिकारी में सीख कर लोक सेवा में अपना श्रेष्ठ देने की एक शुभ संकेत है। इशिता जौनपुर में जनपद प्रशिक्षण के लिए ज्वाइन करने जा रही हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में लोक सेवा के लिए अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन देने के संबंध में मेरी इनसे विस्तार से बातें हुईं। इशिता की को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!''
IAS इशिता किशोर ने लिखा- 'पहला जिला, जौनपुर..मेरे दिल के करीब है...'
IAS इशिता किशोर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ''अपना पहला जिला-जौनपुर, ये खबर शेयर करते हुए खुशी हो रही है। यह हमेशा खास रहेगा और मेरे दिल के करीब रहेगा।''
ट्विटर पर IAS इशिता किशोर ने अपना पत्र शेयर करते हुए लिखा, ''यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं IAS फेज-1 ट्रेनिंग पोस्टिंग के लिए जौनपुर, उत्तर प्रदेश जा रही हूं।''
Who is IAS Ishita Kishore: कौन हैं आईएएस इशिता किशोर?
- आईएएस इशिता किशोर 2023 बैच की यूपी कैडर की अधिकारी हैं। इशिता किशोर ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। इशिता किशोक ने मसूरी से ट्रेनिंग ली है।

- इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं। हालांकि इशिता मूल रूप से बिहार की हैं। इशिता के पिता एयरफोर्स अधिकारी हैं।
- इशिता किशोर दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ी हुई हैं। उन्होंने इकॉनमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। 2017 में इशिता किशोरराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री ली थी।
- इशिता ने ग्रेजुएशन के बाद अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया था। इशिता किशोर दिल्ली में वायु सेना बाल भारती स्कूल और एसआरसीसी की छात्रा रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications