Reeta Kuashik News: कौन हैं जौनपुर की फैमिली जज रीता कौशिक? अतुल सुभाष केस में अहम भूमिका!

Who is Judge Reeta Kuashik: बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। मरने से पहले लिखे गए उनके 24 पन्नों के नोट और 84 मिनट के वीडियो में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी, ससुराल और जौनपुर की फैमिली कोर्ट जज रीता कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अतुल सुभाष ने आरोप लगाया कि जज रीता कौशिक ने उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उनका दावा है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया, तो जज ने उनके खिलाफ भरण-पोषण का आदेश जारी किया, जिसमें हर महीने उनकी पत्नी को 80,000 रुपये देने का फैसला सुनाया गया।

Who is Reeta Kaushik

जज रीता कौशिक पर रिश्वतखोरी समेत गंभीर आरोप

मरने से पहले अतुल के सामने आए वीडियो में बड़े ही गंभीर आरोप जज रीता कौशिक पर लगे। कहा गया कि अदालत में जब उन्होंने जान देने की बात कही, तो जज ने उनकी पत्नी के समर्थन में टिप्पणी की और कथित तौर पर कहा, "तुम जान क्यों नहीं दे देते?" इसके बाद जज ने हंसते हुए केस सेटल करने की बात कही और 5 लाख रुपये की मांग की।

अतुल के आरोप: भ्रष्ट न्याय व्यवस्था का उदाहरण
अतुल ने अपने नोट और वीडियो में कई बार कहा कि उन्हें न्यायपालिका से उम्मीद थी, लेकिन वे भ्रष्टाचार और पक्षपात का शिकार हो गए। उन्होंने जज पर अपने पेशकार (कोर्ट क्लर्क) के जरिए घूस मांगने का भी आरोप लगाया।

कौन हैं रीता कौशिक? न्यायिक करियर की झलक

  • जन्म: 1 जुलाई 1968, मुजफ्फरनगर।
  • 1996: मुंसिफ के रूप में नियुक्ति।
  • 1999: सहारनपुर में जूडिशल मैजिस्ट्रेट।
  • 2004: एडिशनल चीफ जूडिशल मैजिस्ट्रेट।
  • 2018: अयोध्या में फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज।
  • 2022: जौनपुर में फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर।
Who is Reeta Kaushik

केस पर कानूनी कार्रवाई
अतुल सुभाष की मौत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने उनके भाई विकास मोदी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास, साले अनुराग और एक चचिया ससुर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर उबाल
इस केस ने #JusticeForAtul और #MensMentalHealth जैसे हैशटैग्स को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर दिया है। लोग न्यायिक सुधार और वैवाहिक विवादों में निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- किस कंपनी में काम करते थे AI इंजीनियर अतुल? पत्नी-जज विवादों में! सोशल मीडिया पर छाया JusticeForAtul

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+