अतीक को यूपी लाने की जिम्मेदारी IPS अभिषेक भारती को मिली, जानिए कौन हैं यह तेज तर्रार ऑफिसर

IPS Abhishek Bharti: अतीक अहमद को गुजराज से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाने की जिम्मेदारी आईपीएस अभिषेक भारती को सौंपी गई है। आइए जानते है आईपीएस अभिषेक भारती के बारे में....

IPS Abhishek Bharti

IPS Abhishek Bharti: माफिया से नेता बने अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। अतीक अहमद को साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है। इसके लिए आईपीएस अभिषेक भारती के नेतृत्व में 45 सदस्यीय पुलिस टीम साबरमती जेल चुकी है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। ऐसा बताया जा रहा है कि देर शाम तक अतीक को लेकर पुलिस रवाना हो जाएगी। आइए जानते है आईपीएस अभिषेक भारती के बारे में, जिन्हें अतीक अहमद को गुजरात से यूपी लाने की यह बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं।

कौन हैं आईपीएस अभिषेक भारती?
अभिषेक भारती 2018 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इस वक्त आईपीएस अभिषेक भारती प्रयागराज कमिश्नरेट में गंगानगर के डीसीपी पद पर हैं। इससे पहले IPS अभिषेक भारती गाजीपुर ग्रामीण के एसपी थे। अभिषेक भारती ने गंगानगर डीसीपी रहते हुए कई खूंखार अपराधियों को सलाखों के पीछे तक पहुंचाया है। तो वहीं, गाजीपुर में रहते हुए उन्होंने नशे के काले कारोबार पर सख्त कार्रवाई की थी।

अपराधियों में मच गया था हड़कंप
गाजीपुर के एसपी रहते हुए अभिषेक भारती के नेतृत्व में अंतराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित राय उर्फ प्रवीण राय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। बता दें कि अवैध तरीके से अर्जित की गई अंतिक राय की 80 लाख की अचल सम्पत्ति 10 बिसवा 15 धूर जमीन प्रशासन ने कुर्की की थी। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया था।

सनसनीखेत वारदातों को सुलाझाने के लिए जाने जाते है IPS अभिषेक भारती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएस अभिषेक भारती सनसनीखेज वारदातों को सुलझाने के लिए जाने जाते हैं। उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस की ओर से की जा रही जांच में अभिषेक भारती और उनकी पूरी टीम अहम भूमिका में है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड से जुड़े ऐसे अपराधी जिनका ठिकाना प्रयागराज है, उनकी अपराधिक कुंडली बनाने का काम भी अभिषेक भारती कर रहे हैं।


गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को यूपी वापस लाने की यह बड़ी जिम्मेदारी आईपीएस अभिषेक भारती को सौंपी गई है। आईपीएस अभिषेक भारती के नेतृत्व में 45 सदस्यीय टीम गुजरात पहुंची है, जिसमें 1 आईपीए समेत 3 डीसीपी और 45 कांस्टेबल भी शामिल है। भारत समाचार की खबर के मुताबिक, इस टीम के साथ दो वज्र वाहन और 3 फोर व्हीकल के साथ-साथ 6 गाड़ियां और एक एंबुलेंस भी काफिले में शामिल बताई जा रही है।

28 मार्च को MP-MLA कोर्ट में दर्ज होंगे अतीक के बयान
बता दें, अतीक को लेकर पुलिस 27-28 मार्च की रात को प्रयागराज पहुंचेगी और एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश करेंगी। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस दुबारा से अतीक अहमद को कस्टडी में लेगी और उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अतीक को सड़क के रास्ते गुजरात से यूपी ला सकती है। अतीक को गुजरात से यूपी लाने में 36 घंटे तक का समय लग सकता है। यूपी लाने से पहले अतीक का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगी। इस बीच यूपी के डीजीपी डीएस चौहान ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यात्रा का मार्ग बताने से इनकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+