Jasjeet kaur: कौन हैं IAS जसजीत कौर? इलाहाबाद HC ने जारी किया वारंट, जानें क्या है मामला
Who is ias jasjeet kaur: बिजनौर की जिलाधिकारी (DM) जसजीत कौर बुरी मुश्किल में फंस चुकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। जस्टिस मनीष कुमार ने यह वारंट जारी करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) बिजनौर को DM जसजीत कौर को अगली सुनवाई की तारीख, 5 जनवरी 2026 को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।
इस सख्त कदम के बाद IAS जसजीत कौर सुर्खियों में हैं। जानिए आखिर कौन हैं जसजीत कौर और क्यों कोर्ट ने वारंट जारी किया है?

कौन हैं जसजीत कौर?
जसजीत कौर 2012 बैच की IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। जसजीत कौर का जन्म 14 अक्टूबर 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से अर्थशास्त्र में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है, और मद्रास विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। बिजनौर से पहले, वह मेरठ में तैनात थीं।
क्या है मामला?
दरअसल, बिजनौर के धामपुर निवासी विक्रम सिंह की याचिका से संबंधित है, जो धनगर समाज महासंघ के अध्यक्ष हैं। आरोप है कि DM जसजीत कौर ने विक्रम सिंह के रिटायर होने से महज आठ दिन पहले उनका जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया था। विक्रम सिंह ने इस फैसले को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चुनौती दी थी।
कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर दिया
कोर्ट ने DM को समाज कल्याण विभाग की सतर्कता शाखा से जांच कराने और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों के अनुसार मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार है कि DM कौर ने अदालत के आदेश का पालन नहीं किया और बिना जांच के ही एकतरफा आदेश पारित कर दिया।
डीएम कोर्ट में स्वयं पेश नहीं हुईं
DM के इस एकतरफा आदेश और अदालत के निर्देशों की अवहेलना के खिलाफ विक्रम सिंह ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान अदालत ने DM जसजीत कौर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। जसजीत कौर स्वयं अदालत में पेश नहीं हुईं, बल्कि उनकी ओर से केवल जिला समाज कल्याण अधिकारी ही उपस्थित हुए।
कोर्ट ने जारी किया वारंट
जब अदालत ने इस मामले पर स्थायी वकील से संपर्क किया, तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि DM बिजनौर ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया था।इसे अदालत के आदेशों और प्रक्रिया के प्रति गंभीर उदासीनता मानते हुए, जस्टिस मनीष कुमार ने DM बिजनौर जसजीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिजनौर को 5 जनवरी 2026 को DM जसजीत कौर को हर हाल में हाईकोर्ट में पेश करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications