कौन हैं फतेहपुर की DM साहिबा अपूर्वा दुबे, जिनकी बीमार गाय की देखभाल में लगाई गई 7 डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी

कौन हैं फतेहपुर की DM साहिबा अपूर्वा दुबे, जिनकी बीमार गाय की देखभाल में लगाई गई 7 डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी

फतेहपुर, 12 जून: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अपूर्वा दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फतेहपुर में सरकारी संसाधनों और मशीनरी के दुरुपयोग का उपयोग करने का अपूर्वा दुबे पर आरोप लग रहा है। सोशल मीजिया पर एक सरकारी चिट्ठी वायरल हो रही है। ये वायरल पत्र जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का बताया जा रहा है, जिसमें सरकारी पशु चिकित्सकों के एक समूह को फतेहपुर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की गाय की देखभाल करने का आदेश दिया गया है। अपूर्वा दुबे की गाय की देखभाल करने वाली ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। हालांकि अपूर्वा दुबे ने कहा है कि उन्हें इस वायरल पत्र के बारे में कुछ नहीं पता है। आइए जानें कौन हैं फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे।

DM साहिबा की गाय की देखभाल में लगाए गए 7 डॉक्टर

DM साहिबा की गाय की देखभाल में लगाए गए 7 डॉक्टर

वायरल पत्र में लिखा गया है कि फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ), डॉ एसके तिवारी ने फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे की गाय की देखभाल के लिए हफ्ते के प्रत्येक दिन सात डॉक्टरों को आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के सीवीओ ने सप्ताह में प्रत्येक दिन के लिए सात पशु चिकित्सकों को सूचीबद्ध करते हुए अपने परिपत्र में कहा, "जिला मजिस्ट्रेट महोदया की गाय के इलाज के लिए, निम्नलिखित पशु चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी हर सुबह और शाम लगाई जा रही है।"

Recommended Video

    Fatehpur: कौन हैं DM Apurva Dubey, गाय बीमार होने से चर्चा में आ गई | वनइंडिया हिंदी | #News
    गाय की देखभाल के साथ रिपोर्ट भी करनी होती है फाइल

    गाय की देखभाल के साथ रिपोर्ट भी करनी होती है फाइल

    रिपोर्ट के मुताबिक न केवल डॉक्टरों को डीएम की गाय की देखभाल करनी होती है, बल्कि उन्हें एक रिपोर्ट भी दाखिल करनी होती है कि उन्होंने आज पूरे दिन क्या-क्या किया है। जारी सर्कुलर में सीवीओ ने डॉ दिनेश कुमार को संबंधित डॉक्टरों के साथ संबंध स्थापित करने और उनके द्वारा किए गए कार्यों का फॉलोअप लेने के लिए भी कहा है। डॉ दिनेश कुमार हर दिन शाम 06:00 बजे सीवीओ के कार्यालय में रिपोर्ट करते हैं।

    2013 बैच की IAS अफसर हैं अपूर्वा दुबे

    2013 बैच की IAS अफसर हैं अपूर्वा दुबे

    अपूर्वा दुबे उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली हैं। अपूर्वा दुबे 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। अपूर्वा दुबे ने अपने सेकंड अटेम्प्ट में यूपीएससी-2012 की परीक्षा पास की थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह 19वीं रैंक पर थी और महिलाओं में 9वीं रैक हासिल की थी। सोशल मीडिया पर अपूर्वा दुबे हमेशा अपने कामों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपने युवा दिनों से ही पुलिस सेवा विभाग में जाना चाहती थीं। वर्तमान में फतेहपुर डीएम के आवास में 3 गाय पाली जाती हैं।

    जानिए IAS अपूर्वा दुबे के परिवार के बारे में

    जानिए IAS अपूर्वा दुबे के परिवार के बारे में

    अपूर्वा दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ है। उनके पिता का नाम डॉ. संजय दुबे है। वो प्रसार भारती नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक थे। अपूर्वा के दादा डॉ. केएन दुबे लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में प्रोफेसर रहे थे।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपूर्वा दुबे ने की है पढ़ाई

    दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपूर्वा दुबे ने की है पढ़ाई

    अपूर्वा दुबे की स्कूली पढ़ाई अरुणाचल प्रदेश ईटानगर के स्कूल विवेकानंद केंद्र विद्यालय से हुई है। अपूर्वा दुबे दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी अपूर्वा दुबे ने एलएलबी भी किया है। अपूर्वा दुबे ने ग्रेजुएशन अंग्रेजी में की है। ग्रेजुएशन के बाद अपूर्वा दुबे ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी।

    अपूर्वा दुबे के पति भी हैं IAS

    अपूर्वा दुबे के पति भी हैं IAS

    अपूर्वा दुबे के पति विशाख जी अय्यर भी आईएसएस हैं। वो एक जनवरी 2022 तक कानपुर डीएम थे। विशाख जी अय्यर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। कानपुर से पहले वह हमीरपुर और चित्रकूट के जिलाअधिकारी के पद पर रह चुके हैं। अपूर्वा दुबे और विशाख जी अय्यर ने 2019 में केरल में शादी की थी।

    अपूर्वा दुबे ने कहा- मेरी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है ऐसा

    अपूर्वा दुबे ने कहा- मेरी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है ऐसा

    डीएम अपूर्वा दुबे ने इन खबरों के बाद अपना बयान जारी किया है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक अपूर्वा दुबे ने कहा है कि उन्हें इस वायरल पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ''ये लेटर मेरे खिलाफ सुनियोजित तरीके, मेरी छवि धूमिल करने के लिए वायरल की जा रही है। मेरा और मेरे परिवार के पास कोई गाय नहीं है। गाय की बीमारी के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए भी ये मामला मेरे सामने आया है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+