कौन हैं बागपत वाले Einstein चाचा? सोशल मीडिया पर मची है धूम
बागपत:
बागपत वाले 'आइंस्टीन चाचा' का मारपीट वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ, उन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। किसी को अंदाजा नहीं होगा कि यूपी के बागपत जिले में दो चाट दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद एक शख्स को रातों-रात देश और दुनिया में इतना मशहूर बना देगा। 'आइंस्टीन चाचा' इसलिए कि वो बुजुर्ग तो हैं ही, उनका लुक लोगों की नजर में काफी हद तक महान भौतिकशास्त्री अल्बर्ट आइंस्टीन से मिलता है। आइए जानते हैं कि वीडियो में वायरल होने वाले कुर्ता पहने और हल्के भूरे बालों वाले बुजुर्ग कौन हैं, जो अभी बागपत वाले 'आइंस्टीन चाचा' नाम से सुर्खियों में आए हुए हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कौन हैं बागपत वाले आइंस्टीन चाचा?
उत्तर प्रदेश के बागपत के छोटे से बड़ौत कस्बे के रहने वाले 'आइंस्टीन चाचा' का असली नाम हरेंदर है, लेकिन एक वीडियो में उनके ऐक्शन की वजह से सोशल मीडिया पर उनके कई मीम बने हैं, जिसने उन्हें नए नाम से मशहूर कर दिया है। वीडियो में वह हरे रंग के कुर्ते और हल्के भूरे बालों में कुछ लोगों के साथ मार-पीट करते दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में उनका जो लुक दिखाई पड़ रहा है, उसे यूजर्स भौतिकशास्त्री आइंस्टीन से मिलता-जुलता मान रहे हैं और इसलिए उनके कई तरह के मीम 'आइंस्टीन चाचा' नाम से वायरल हो रहे हैं। बुजुर्ग हरेंदर वर्षों से बड़ौत में चाट की एक दुकान चला रहे हैं, लेकिन हाल ही में खुली एक नई चाट की दुकान की वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।
Recommended Video

'आइंस्टीन चाचा' और दूसरे लोगों के बीच क्यों हुई मारपीट?
एएनआई के मुताबिक वहां चाट दुकानदारों के बीच ग्राहकों को अपनी दुकानों में बुलाने को लेकर ही लड़ाई शुरू हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि दो गुट आपस में आयरन रॉड और डंडों से बीच सड़क पर ही भिड़ गए। बुजुर्ग होने के बावजूद हरेंदर किसी से पीछे नहीं पड़े और अपनी कमाई बचाने के लिए वह दूसरे गुट के युवाओं को भी कड़ी टक्कर देते दिखे। हालांकि, इस लड़ाई की वजह से उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा और पुलिस ने इस फसाद के लिए उनके साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार करके जले भेज दिया।

'आइंस्टीन चाचा' ने क्यों लिया मोर्चा, उन्होंने खुद बताया
खुद हरेंदर ने लड़ाई के बारे में बताया कि "महीने दो महीने से उन्होंने चाट की दुकान शुरू की है....ग्राहकों के ऊपर झगड़ा हुआ.....हमारे ग्राहकों को वापस करवा देते थे....रात का सामान बता देते थे....हमारी दुकान कम से कम 40-50 साल पुरानी है....इसी वजह से झगड़ा हुआ....चार-पांच बार इन्होंने यही काम किया है। इनकी बिकती तो है नहीं, चिल्लाते हैं....आगे दुकान है मेरी....ग्राहक वापसी कर जाते हैं....मार-पिटाई करते हैं....आज भी यही किया है।" यह बात उन्होंने जेल जाने से पहले 22 फरवरी की रात में कही थी।

दो साल में एकबार करवाते हैं हेयरकट
लेकिन, इस विवाद ने सोशल मीडिया यूजर्स को मजे लेने की मौका दे दिया है। कोई अल्बर्ट आइंस्टीन और 'आइंस्टीन चाचा' की तस्वीर लगाकर लिख रहा है आपने ऑनलान ऑर्डर क्या दिया था और आपको मिला क्या। कोई फिल्मी कैरेक्टर्स की तस्वीरों के साथ हरेंदर की तस्वीर लगाकर उसे सीटीसी और इन हैंड सैलरी से तुलना कर रहा है। वैसे हरेंदर ने अपने आइंस्टीन जैसे बालों के बारे में रहस्य का खुलासा करते हुए कहा है कि वह मुश्किल से दो साल पर कभी एकबार हेटरकट करा पाते हैं,इसलिए वह देखने में ऐसा लगता है।
वह वायरल वीडियो 'आइंस्टीन चाचा' हुए मशहूर
22 फरवरी का यही वो वीडियो है, जिसने बड़ौत के चाट दुकानदार हरेंदर को सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बागपत वाला आइंस्टीन चाचा बना दिया है। इसमें दिख रहा है दुकानदारों के दो गुटों के बीच किस तरह से बीच सड़क पर बवाल हो रहा है और बुजुर्ग हरेंदर किसी से कम नहीं पड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications