कौन हैं बीएल बागड़ा, जो ले सकते हैं चंपत राय की जगह? महासचिव सहित 3 खाली ट्रस्टी पदों पर फैसला आज!

BL Bagda: अयोध्या का राम मंदिर बीते कुछ समय से चढ़ावा चोरी को लेकर चर्चाओं में है। अब मंदिर के ट्रस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जल्द ही कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं। मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विवाद के बीच ट्रस्ट की बुधवार, 22 जुलाई को अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में नए महासचिव की नियुक्ति, तीन खाली ट्रस्टी पदों को भरने और मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा (BL Bagda) का नाम एक बार फिर नए महासचिव के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके अलावा अयोध्या के कई संतों और धर्माचार्यों के नाम भी ट्रस्टी पद के लिए सामने आए हैं। बैठक में चढ़ावे की गिनती, मंदिर की सुरक्षा और दान में कथित गड़बड़ी की जांच से जुड़े मुद्दे भी उठ सकते हैं। ट्रस्ट की विशेष बैठक बुधवार दोपहर राम मंदिर परिसर में होने वाली है। इसके बाद मणिरामदास जी की छावनी में नियमित बैठक होगी।

BL Bagda

बीएल बागड़ा का नाम फिर चर्चा में

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे से दो पद खाली हुए हैं। वहीं, ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन से एक और पद खाली है। फिलहाल चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, VHP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा का नाम महासचिव के साथ-साथ ट्रस्टी पद के लिए भी चर्चा में है। छह जुलाई की बैठक में भी उनके नाम पर चर्चा हुई थी। उनके अलावा बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोदिया का नाम भी सामने आया था। हालांकि, उस बैठक में मतभेद के कारण नए नाम पर फैसला नहीं हो सका था।

ये भी पढ़ें: 'कलंक लेकर नहीं जाऊंगा', किसने लगाया चंपत राय को चूना? खोले टिन्नू यादव के राज, किस सपा नेता से हुई थी मुलाकात

कौन हैं बीएल बागड़ा?

बीएल बागड़ा विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय महामंत्री हैं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल हैं। वह लंबे समय से VHP से जुड़े हुए हैं और संगठन की कई अहम गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन और इससे जुड़े मामलों में विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव या ट्रस्टी पद के लिए उनका नाम सामने आना काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।

इन संतों के नाम भी चर्चा में

ट्रस्टी पद के लिए अयोध्या के कई संतों और धर्माचार्यों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण, महंत कमलनयनदास, महंत राजकुमार दास, महंत रामशरणदास, डॉ. रामानंददास और जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या राजपरिवार के उत्तराधिकारी और प्रसिद्ध साहित्यकार यतींद्र मोहन मिश्र का नाम भी चर्चा में है। उनके पिता बिमलेंद्र मोहन मिश्र ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति के सदस्य थे, जिनका हाल ही में निधन हुआ है।

चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला जून में सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT गठित की और अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए स्थानीय पुलिस के बजाय SIT से जांच कराने की संभावना पर जानकारी मांगी है। ऐसे में आगे की जांच के लिए नई SIT गठित किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: 'आपकी चुप्पी मंजूर नहीं', राम मंदिर चंदा चोरी पर राहुल गांधी ने PM मोदी पर उठाए सवाल, SC तक पहुंची बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+