कौन हैं बबीता चौहान? जो मुलायम की बहू अपर्णा यादव को पछाड़ कर बनी यूपी महिला आयोग की अध्‍यक्ष

UP woman Commission New Chairperson: उत्‍तर प्रदेश में लंबे समय से भंग चल रहे महिला आयोग का आखिरकार योगी सरकार ने गठन कर दिया है। योगी सरकार ने बबीता चौहान को महिला आयोग का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। महिला आयोग में अध्‍यक्ष के साथ दो उपाध्यक्ष और 25 सदस्यों की नियुक्ति की गई हैं।

आइए जानते हैं कौन है बबीता चौहान? जिन्‍हें योगी सरकार ने अपर्णा यादव पर तर्जी देते हुए उत्‍तर प्रदेश के महिला आयोग के अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है और राज्‍य की महिलाओं और उनके अधिकारों की रक्षा की बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है।

Babita Chauhan

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को बनाया गया उपाध्‍यक्ष

बता दें यूपी भाजपा सरकार ने बबीता सिंह को अध्‍यक्ष की कुर्सी सौंपी है वहीं स्‍वर्गीय मुलायम सिंह की छोटी भाजपाई बहू अपर्णा यादव को महिला आयोग में उपाध्‍यक्ष की कुर्सी सौंपी है। अपर्णा यादव के साथ गोरखपुर की चारू चौधरी को भी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। चारू चौधरी पूर्व राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष मंजू चौधरी की रिश्तेदार हैं।

यह घोषणा उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले की गई है। इसके साथ ही यूपी सरकार ने भंग पड़े हुए विभिन्न आयोगों और निगमों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कौन हैं बबीता चौहान?

बबीता चौहान भाजपा की जुझारू नेता है अइोर आगरा की रहने वाली हैं। इससे पहले बबीता चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्‍मेदारी निभा चुकी हैं। वर्तमान समय में बबीता चौहान भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष हैं और यूपी भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

बबीता चौहान का राजनीतिक करियर

  • 2023 में बबीता चौहान को भाजपा ने शिकोहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
  • इस दौरान महिला मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • बबीता चौहान सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं।
  • बबीता खेरागढ़ से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

कौन है बबीता चौहान के पति?

जितेंद्र चौहान लायंस क्लब इंटरनेशनल में इंटरनेशनल डायरेक्टर हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।

महिला आयोग के सदस्‍यों में कांग्रेस की पोस्‍टर गर्ल भी हैं शामिल

आयोग के नए ढांचे में 25 सदस्यों में डॉ. प्रियंका मौर्य भी शामिल हैं। डॉ. मौर्य को प्रियंका गांधी के 'लक्ष्मी हूं लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल के रूप में पहचान मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+