कौन हैं Ayesha Noori...जो अतीक अहमद के काफिले के साथ साए की तरह चल रहीं

साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के पूरे परिवार को उसके एनकाउंटर का खौफ सता रहा है, यही कारण है कि अतीक अहमद की बहन परछाई की तरह गुजरात से यूपी पुलिस के काफिले का पीछा कर रही हैं।

Ayesha Noori

Atique Ahmed: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की 45 सदस्यीय टीम गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज लेकर आ रही है। वर्तमान में वह यूपी की सीमा में दाखिल हो चुका है, और प्रयागराज जेल के रास्ते में है। ऐसे में सिर्फ गैंगस्टर को ही अपने एनकाउंटर का डर नहीं सता रहा है, बल्कि अतीक के पूरे परिवार को उसके एनकाउंटर का खौफ सता रहा है, यही कारण है कि अतीक अहमद की बहन परछाई की तरह गुजरात से यूपी पुलिस के काफिले का पीछा कर रही हैं।जेल से बाहर आने के बाद अतीक अहमद को सफेद टोपी में देखा गया, जिसके साथ वर्दीधारी अधिकारी भी थे।

हम हर फैसला मानने को तैयार हैं- आयशा नूरी
अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम हर फैसला मानने को तैयार हैं। हम उनकी (अतीक अहमद) सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हम राजस्थान से उनका पीछा कर रहे हैं।

इंसाफ नहीं मिला तो हाईकोर्ट जाएंगे- वकील
अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि, कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें प्रयागराज कोर्ट ले जाया गया है। कल उनका फैसला है जिसके लिए उन्हें प्रयागराज ले जाया जा रहा है। अदालत जो भी फैसला देगी हम उसे स्वीकार करेंगे। इंसाफ नहीं मिला तो हम हाईकोर्ट जाएंगे।

अतीक अहमद की 28 मार्च को कोर्ट में होगी पेशी
दरअसल, अपहरण के एक मामले में अतीक को 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाना है। कोर्ट ने अपहरण के मामले में फैसला सुनाने के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है। इस मामले में सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाना है। डीजी (जेल) आनंद कुमार ने कहा कि प्रयागराज जेल में अतीक के लिए तैयारी की जा चुकी है। जेल में बंद रहने के दौरान अतीक की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरे के साथ हाई सिक्योरिटी वाले बैरक में रखा जाएगा।

बॉडी वियर कैमरे से भी होगी निगरानी
डीजी ने बताया कि, 'अतीक अहमद को जेल में अलग-थलग रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय एक वीडियो वॉल के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे।' प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Live: UP में दाखिल हुआ अतीक अहमद का काफिला, जानिए हर अपडेट

अतीक अहमद को करीब 7 घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद साबरमती जेल से लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हुई है। हालांकि, इस पूरे सफर के दौरान कई जगहों पर कुछ देर के लिए अतीक अहमद की गाड़ी अलग-अलग कारणों के चलते रुकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+