जब राज्यपाल ने योगी के मंत्री को शपथ ग्रहण के बाद रोक लिया
जब राज्यपाल राम नाइक ने योगी के मंत्री को शपथ ग्रहण के बाद रोक लिया, स्वतंत्र देव सिंह को राम नाइक ने रोका।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण संपन्न हो गया और तमाम विधायकों को कैबिनेट और राज्यमंत्री का प्रभार मिला, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री, राजनाथ सिंह, अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, सहित तमाम शीर्ष नेता मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों ने राज्यपाल राम नाइक, योगी आदित्यनाथ, सहित प्रधानमंत्री मोदी से आशीर्वाद लिया, लेकिन इस दौरान एक वाकया ऐसा हुआ जिसे देखकर वहां लोग मुस्कुरा दिए।

दरअसल जिस वक्त स्वतंत्र देव सिंह ने राज्यमंत्री की शपथ ली और उसके बाद वह योगी आदित्यनाथ की ओर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे तो राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें रोक लिया, उन्होंने कहा कि हमसे नहीं मिलेंगे, जिसके बाद स्वतंत्रदेव सिंह वापस राज्यपाल के पास लौटे और उनसे हाथ मिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद राम नाईक ने उनसे मुस्कुराकर हाथ मिलाया।
आपको बता दें कि शनिवार को योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था, विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा वेंकैया नायडू ने मीडिया के सामने की, उनके साथ ही दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। योगी सरकार में 23 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व 15 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ बने मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन बना मंत्री












Click it and Unblock the Notifications