'असद शेर का बच्चा, 18 साल बाद उसकी वजह से चैन की नींद सोया', जब अपनी पत्नी पर भड़का था अतीक
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक बेटे पर फक्र कर रहा था, लेकिन शाइस्ता परवीन नाराज थी। उसे पहले से ही किसी अनहोनी का शक था।

उमेश पाल हत्याकांड में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ, जहां पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को झांसी में ढेर कर दिया। असद ने ही उमेश हत्याकांड को लीड किया था। जिसको लेकर अतीक काफी खूश भी था, लेकिन अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से उसके घर में मातम छा गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब असद ने उमेश पाल को मारा, तो अतीक अहमद काफी खुश था, जबकि उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन नाराज हो गई थी। उसने साबरमती जेल में अतीक को फोन किया और कहा कि उनका फैसला गलत था। असद को इस केस में नहीं घुसाना था, क्योंकि वो अभी बच्चा है।
अतीक शाइस्ता की बात सुन नाराज हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक ने अपनी पत्नी को डांटा और कहा कि असद शेर का बच्चा है। उसने शेरों वाला काम किया। आज उसकी वजह से मैं 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूं। इसके बाद अतीक ने शाइस्ता को शांत रहने को कहा। उसने वादा किया था कि सब कुछ मैनेज हो जाएगा।
उमेश ने कैसे उड़ाई अतीक की नींद
राजूपाल हत्याकांड में उमेश पाल मुख्य गवाह था। इस केस में अतीक का नाम आया था। अतीक को शुरु से ये डर सता रहा था कि उमेश की गवाही से कहीं उसे सजा ना हो जाए। वैसे तो अतीक के खिलाफ प्रदेश में 101 मामले दर्ज हैं, लेकिन किसी में सजा नहीं हुई। उमेश पेशे से वकील भी थे, इस वजह से अतीक का मामला गड़बड़ हो गया था।
उमेश को शांत करवाने के लिए अतीक ने हर हथकंडा अपनाया। एक बार जबरन अपहरण कर हलफनामा भी साइन करवा लिया गया, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में अतीक के गुर्गों ने उमेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इसमें अहद भी शामिल हो गया।
सीसीटीवी से खुली थी असद की पोल
जब उमेश पाल पर हमला हुआ, तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। अतीक को भरोसा था कि प्रयागराज में कोई उसके बेटे के खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं करेगा, लेकिन वहां लगे एक सीसीटीवी ने खेल बिगाड़ दिया। फुटेज में असद हथियार के साथ नजर आया। इस वजह से अतीक की पत्नी टेंशन में आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications