'मेरी शादी हो गई आप आए नहीं, अब...', मैगी खाते अखिलेश यादव से दूल्हे ने की शिकायत, वायरल हुआ वीडियो
Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव मैगी की दुकान पर खड़े होकर लोगों से बात कर रहे थे, तभी एक शख्स ने कहा, ''मेरा आशीर्वाद भी बाकी रह गया है। मेरी शादी हो गई आप आए नहीं।'' इस मजेदार वाकया का वीडियो वायरल हो गया है।

Akhilesh Yadav Viral Video: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में वो आजमगढ़ पहुंचे। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video
असल में आजमगढ़ जाते हुए रास्ते में अखिलेश यादव एक मैगी की दुकान पर मैगी खाने के लिए रुके। इस दौरान अखिलेश यादव को देखकर बड़ी संख्या में वहां लोग आ गए और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। अखिलेश यादव ने भी उनके साथ बातचीत की और फोटो खिंचवाई। तभी इस बीच एक शख्य की अचानक आवाज आई।
शख्स ने भीड़ में से अखिलेश यादव को कहा, ''आर्शीवाद तो मेरा भी बाकी रह गया है...'' इसपर अखिलेश यादव ने कहा 'क्या...? तब शख्स ने जवाब दिया, ''मेरी शादी हुई और आप आए नहीं।''
शख्स के इतना बोलते ही अखिलेश यादव ने उसके साथ फोटो खिंचवाई और अपने साथ खड़े एक नेता से कहा, ''दूल्हे' को हमें अभी 1100 रुपये देने हैं।'' इस पर दूल्हा कहता है, ''1100 हो या 2100 हो, जो भी देना है, आपको अपने हाथ से देना होगा।''
अखिलेश ने कहा, 'ठीक है, अगली बार तुम मिलना तो देंगे।' इसके बाद वहां मौजूद सब लोग हंसने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके बाद अखिलेश यादव ने वहां पत्रकारों से बात की और योगी सरकार पर निशाना भी साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में लोगों के लिए जनसुविधाएं बनाई गई हैं लेकिन ये सुविधाएं काटकर छोटी कर दी गई हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी सपा
समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में 2024 के संसदीय चुनावों के लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सपा ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिसके तहत वह हर सीट पर सांसदों के प्रदर्शन की जानाकारी जुटा रहे हैं। खासकर भाजपा सांसद के सीट की।
सपा ने पिछले सप्ताह लखनऊ में एक बैठक में अपने जिलाध्यक्षों को एक प्रोफार्मा दिया है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद थे। पार्टी नेताओं से कहा गया कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में पड़ने वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मांगी गई जानकारी दें। प्रोफार्मा में सांसदों और निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े कई सवाल पूछे गए हैं।
इन सवालों में पार्टी के साथ-साथ स्थानीय सांसद के बारे में भी पूछा गया है। सवालों में पूछा गया है कि मौजूदा सांसद के पांच प्रमुख कार्य और उपलब्धियां बताएं, पांच प्रमुख वादे जो किए गए लेकिन पूरे नहीं किए गए और निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की अगले सांसद से पांच प्रमुख अपेक्षाएं क्या-क्या हैं...?
सपा चाहती है कि उसके नेता महंगाई, बेरोजगारी जैसी सामान्य अपेक्षाओं के अलावा जनता की विशिष्ट अपेक्षाओं को भी जानने की कोशिश करें।












Click it and Unblock the Notifications