Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा पर क्या बोले यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल
Mukhtar Ansari: गाजीपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनके सांसद भाई को चार साल की सजा सुनाई है। इस पर यूपी के पूर्व डीजीपी ने क्या कहा है, जानिए...

Mukhtar Ansari: गाजीपुर न्यायालय ने आज यानी शनिवार को मुख़्तार अंसारी को गैगस्टर एक्ट मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उनके सांसद भाई को चार साल की सजा सुनाई है। इसको लेकर यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि मुख्तार अंसारी को कुख्यात माफिया बनाने का श्रेय समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को जाता है।
उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बदौलत मुख्तार अंसारी इतने बड़े माफिया बने। मायावती और अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी को कुख्यात गैंगस्टर बनाया है। कहा कि यह फैसला निर्णायक होगा, इस परिवार ने माननीय का जो कवच ओढ़ रखा है, उसे उखाड़कर फेंक दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी कह रहा था कि भैया से बात कर लिया हूं, 6 महीने तक अधिकारियों के तबादले नहीं होंगे। उससे हिसाब लिया जाएगा। बृजलाल ने कहा कि ये आज गवाह तक नहीं तोड़ पा रहे हैं, जितने भी लंबित मुकदमें हैं, उनपर अदालत फैसला सुना रही हैं।
इनकी अब हैसियत नहीं है कि ये गवाह तोड़ लें या गवाहों को धमका लें। बसपा और सपा ने मुख्तार अंसारी को माफिया बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बहनजी मायावती ने बनारस की रैली में मुख्तार अंसारी को गरीबों का मसीहा तक कह दिया था। मुख्तार अंसारी को 1996 में विधायक बनाने वाली मायावती ही थी। कहा कि समाजवादी पार्टी ने तो हद कर दी सपा ने उन्हें सांसद बनाया, उनके भाई को सांसद बनाया।
इतना ही नहीं, मुख्तार के बाद उसके छोटे बेटे उमर अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पुलिस ने उमर अंसारी के खिलाफ भी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। उमर अंसारी के खिलाफ पुलिस ने यह वारंट हेट स्पीच के मामले में जारी किया है। दरअसल, उमर अंसारी ने एक चुनावी सभा में के दौरान हेट स्पीच का प्रयोग किया था। इसी मामले में उमर अंसारी के खिलाफ गाजीपुर थाने में दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें- इधर मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, उधर फरार बेटे उमर अंसारी पर भी शिकंजा, जारी हुआ वारंट












Click it and Unblock the Notifications