इधर मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, उधर फरार बेटे उमर अंसारी पर भी शिकंजा, जारी हुआ वारंट
मुख्तार अंसारी के बाद उसके छोटे बेटे उमर अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उमर अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है।

mukhtar ansari news: मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को गैंगस्टर केस में गाजीपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। तो वहीं, अब उनके बेटे उमर अंसारी के खिलाफ वारंट जारी हो गया है।
वहीं, मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दे दिया गया है। इतना ही नहीं, मुख्तार के बाद उसके छोटे बेटे उमर अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पुलिस ने उमर अंसारी के खिलाफ भी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर अंसारी के खिलाफ पुलिस ने यह वारंट हेट स्पीच के मामले में जारी किया है। दरअसल, उमर अंसारी ने एक चुनावी सभा में के दौरान हेट स्पीच का प्रयोग किया था। इसी मामले में उमर अंसारी के खिलाफ गाजीपुर थाने में दर्ज हुआ था।
खबर के मुताबिक, उमर अंसारी इस मामले में काफी समय से फरार चल रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि अब्बास के साथ उमर अंसारी भी इस मामले में आरोपी है। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने जानकारी दी कि हेट स्पीच के मामले में उमर अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया गया है।
Recommended Video
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने यह वारंट जारी किया है और कभी भी उमर अंसारी की गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले गाजीपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उनपर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications