Seema Haider: क्या है सीमा हैदर की असली उम्र? पहली बार कब हुई थीं गर्भवती?
Seema Haider Age: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस वक्त सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं, उनकी और सचिन मीणा की प्रेमकहानी आगे जाकर क्या मोड़ लेगी? ये तो कानून तय करेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सीमा-सचिन के बारे हर कोई हर बात जानने को बेताब रहता है।

चार बच्चों की मां सीमा और सचिन की लवस्टोरी जब से सुर्खियों में आई, तब से बहुत सारे सवाल लोगों के मन में घूम रहे हैं, जिसमें से एक है सीमा की उम्र?
पासपोर्ट में सीमा की उम्र अलग-अलग
दरअसल सीमा हैदर के पास से दो पासपोर्ट पुलिस को मिले थे, जिसमें सीमा की उम्र अलग-अलग लिखी थी। एक पासपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर अभी केवल 21 साल की हैं तो वहीं दूसरे पासपोर्ट के मुताबिक सीमा 24 साल की हैं। अब 21 हो या 24 दोनों के हिसाब से सीमा इतनी कम उम्र में चार बच्चों को जन्म कैसे दे सकती हैं? ये भी प्रश्न लोगों के दिमाग में कौंध रहा है, आखिर वो पहली बार कब गर्भवती हुई थी, जबकि उसके बड़े बेटे की उम्र 7 साल की है।
पहली बार कब हुई थीं सीमा गर्भवती?
हालांकि आज तक चैनल से बात करते हुए सीमा ने कहा था कि 'पासपोर्ट में उनकी उम्र गलत लिखी है। वो 27 साल की हैं और उनकी शादी 17 साल में कर दी गई थी। वो सचिन से चार साल बड़ी हैं। वहां के दस्तावेजों में मेरे बच्चों की उम्र भी गलत लिखी है। वहां पर सब लोग ऐसे ही करते हैं।'
मैं सचिन से बहुत प्यार करती हूं: सीमा हैदर
इसके बाद उन्होंने रोते हुए कहा था कि 'मैं किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। मैं सचिन से बहुत प्यार करती हूं उसके बिना जीवन की कल्पना भी अब मैं नहीं कर सकती हूं। सचिन ही मेरी लाइफ है।'
'सीमा के बच्चे सचिन को पिताजी कहकर बुलाते है'
फिलहाल सीमा और सचिन अपनी पारिवारिक जीवन में काफी खुश हैं। सीमा इन दिनों यूट्यूब से तगड़ी कमाई कर रही हैं तो वहीं परचून की दुकान में काम करने वाले सचिन के पास आज अपना घर है। जिसमें वो सीमा और उसके चार बच्चों के साथ खुशी-खुशी रह रहा है। सीमा के बच्चे सचिन को पिताजी कहकर बुलाते है और उसके घरवाले भी सीमा को पूरी तरह से अपना चुके हैं।
सीमा ने मांसाहारी भोजन तक छोड़ दिया है
सीमा हैदर अब हिंदू बन गई हैं और उन्होंने मांसाहारी भोजन तक छोड़ दिया है और वो हिंदू त्योहार पूरी शिद्दत से मनाती हैं, उन्होंने सचिन के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications