सपा के 7 सीटों के ऑफर पर क्यों भारी पड़ रहा BJP का 4 सीटों का ऑफर? क्या है जयंत-अखिलेश के बीच दरार की वजह

Jayant Chaudhary News: लोकसभा चुनाव अब महज कुछ ही हफ्ते दूर है और सूत्रों से जो खबरें आ रही हैं, उन्हें मानें तो बिहार के बाद यूपी में भी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को झटका लग सकता है।

दरअसल, मीडिया में खबरें हैं कि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी विपक्षी गठबंधन को छोड़कर एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने उन्हें 4 लोकसभा और एक राज्यसभा सीट का ऑफर दिया है।

Jayant Chaudhary

इन खबरों पर अभी तक जयंत चौधरी या आरएलडी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन अगर ये खबरें सही साबित हुईं तो विपक्षी गठबंधन के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। हालांकि, समाजवादी पार्टी की तरफ से जयंत चौधरी को गठबंधन के तहत लोकसभा की 7 सीटें दी गईं थी, लेकिन इसके बावजूद सियासी गलियारों में भाजपा के 4 सीटों के ऑफर की चर्चा ज्यादा है।

क्या है सपा से टेंशन का विषय?

तो क्या जयंत चौधरी वाकई इंडिया ब्लॉक को छोड़कर एनडीए का हिस्सा बनेंगे। और आखिर ऐसा क्या हुआ जो अखिलेश यादव की 7 सीटों का ऑफर ठुकराकर जयंत चौधरी लोकसभा की 4 सीटों वाले बीजेपी के ऑफर से साथ जाने को तैयार हैं! और आखिर अखिलेश और जयंत के बीच दरार की क्या वजह है, जानिए?

सपा दे रही है 7 सीटें

जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को कई साल हो गए हैं। दोनों दलों ने मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा। वहीं अब साथ ही इंडिया गठबंधन का भी हिस्सा हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने गठबंधन समझौते के तहत जयंत चौधरी को उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभी सीटें: बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मथुरा, हाथरस और अमरोहा देने का ऐलान किया है।

बीजेपी ने की ये 4 सीटें ऑफर

सपा ने 7 सीटों का ऑफर दिया है, जबकि बीजेपी ने 4 सीटों की डील की है। ऐसे में बीजेपी की तरफ से रालोद (RLD) को कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा लोकसभा सीटें ऑफर की हैं। इसके अलावा एक राज्यसभा की सीट दिए जाने की पेशकश की गई है।

क्या है दोनों दलों के बीच दरार की असल वजह?

दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद यह ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव के तहत उनका जयंत की पार्टी आरएलडी के गठबंधन तय हो चुका है। लेकिन दरार की असल वजह है सपा के उम्मीदवार। खबरों की मानें तो अखिलेश चाहते हैं कि मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा सीट पर उनके उम्मीदवार आरएलडी के चुनाव चिह्न पर लड़ें। बस यही बात दोनों के बीच टकराव की असल वजह बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+