त्याग और बलिदान का प्रतीक है भगवा वस्त्र, जानिए मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर क्या बोले ओपी राजभर?

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा साधु संतों को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बयान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान भी सामने आया है। ओमप्रकाश राजभर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

      त्याग और बलिदान का प्रतीक है भगवा वस्त्र, जानिए मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर क्या बोले ओपी राजभर?

      दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित संविधान बचाव सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कई नेता साधुओं के बेस में रहते हैं और अब राजनेता बन गए हैं। कुछ मुख्यमंत्री बन गए हैं। हुए गेरुआ कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं हैं।

      What did Say OP Rajbhar

      आगे उन्होंने यह भी कहा था कि मैं भाजपा से कहूंगा या तो सफेद कपड़े पहनें या अगर आप सन्यासी हैं और गेरुआ कपड़े पहनते हैं तो राजनीति से बाहर निकलें। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर यह बयान दिया था। अब इसी बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है।

      इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को 70 सालों तक कमजोर किया है और कांग्रेस साधु संतों पर टिप्पणी करने का अधिकार खो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान वस्त्र त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया।

      उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सेवा के लिए प्रतिज्ञा की है और वह एक सच्चे लोक सेवक हैं। जनता के लिए समर्पित लोक सेवक पर ऐसी टिप्पणी अनुचित है और हम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा करते हैं।

      यह बयान ओमप्रकाश राजभर ने एक चैनल के संवाददाता से बात करते हुए दिया। वही उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उठाए जा रहे हैं सवाल का भी जवाब उन्होंने दिया सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में यूपी में सर्वाधिक एनकाउंटर लिए।

      उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में जब हम लोग एनकाउंटर को फर्जी कहते थे तो हमारी नहीं सुनी जा रही थी। और आज जब सही लोगों का एनकाउंटर हो रहा है अपराधियों का एनकाउंटर हो रहा है तो समाजवादी पार्टी उसे गलत बता रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सबक लेना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+