'मैं यहां किसी की दया से नहीं हूं', पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा
भारतीय पहलवानों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं यहां किसी की दया से नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुने जाने के बाद बैठा हूं।

Wrestlers Protest: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) विवादों में घिरे हुई हैं। उनके ऊपर भारतीय पहलवानों ने यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगते हुए जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस बीच भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपना इस्तीफी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी की दया से नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुने जाने के बाद बैठा हूं।
पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग उठ रही है। पद छोड़ने के बढ़ते दबाव के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वो फिलहाल इस्तीफा नहीं देने जा रहे, वो शाम चार बजे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मीडिया द्वारा गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर हुई बात चीत को लेकर बृजभूषण शरण सिंह सवाल पूछा गया।
इस सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है, मैं शाम को मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी बात रखूंगा।' इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसी की दया से अध्यक्ष नहीं बना हूं। उन्होंने कहा कि टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते हैं, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं। प्रत्येक देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि दरवाज़ा खुला था तो वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी।
तीसरे दिन भी जंतर मंतर पर जारी है खिलाड़ियों का धरना
दिल्ली के जंतर मंतर पर आज तीसरे दिन भी कुश्ती के खिलाड़ियों का धरना जारी है। धीरे-धीरे खिलाड़ी जंतर मंतर पहुंच रहे और धरना देने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहलवानों के इस धरने को अब राजनीति समर्थन भी मिलने लगा है। चाहे वो विपक्ष का हो..या फिर पक्ष का। जी हां...पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगट भी धरना स्थल पर पहुंची और कहा, 'ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।'
Recommended Video

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष को लिखा पत्र
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications