सुहागरात के दिन अनजान शख्स ने दूल्हे का काटा गुप्तांग, मौत

परिवार में दो दिन से चल रही शादी की खुशियां पल भर में उस समय काफूर हो गईं जब सुहागरात के दिन एक फोन पर आए बुलावे पर घर से बाहर गए दूल्हे की परिजनों को नग्न अवस्था में लाश मिली।

बहराइच। परिवार में दो दिन से चल रही शादी की खुशियां पल भर में उस समय काफूर हो गईं जब सुहागरात के दिन एक फोन पर आए बुलावे पर घर से बाहर गए दूल्हे की परिजनों को नग्न अवस्था में लाश मिली। युवक का गुप्तांग भी काट मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूल्हे का आया फोन

दूल्हे का आया फोन

मिली जानकारी के मुताबिक दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत ग्राम कटहना बांद खुर्द मकोलिया के रहने नूर अहमद (२०) का निकाह इसी थाना क्षेत्र के बेहननपुरवा सरदहा चंदन गांव की रहने वाली सोनी के साथ तय हुआ था। बुधवार को इ दोनों का धूमधाम से निकाह हुआ। घर में हंसीखुशी का माहौल था। तभी शाम को नूर अहमद के मोबाइल पर किसी ने फोन किया। फोन आने के बाद नूर अहमद जरूरी काम होने की बात कहकर घर से निकल गया लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ बता रहा था। इससे परिवारीजन चिंतित हो उठे।

सुबह मिली लाश

सुबह मिली लाश

सुबह गोंडा-मैलानी प्रखंड पर ग्राम ऊंचवा पुरैनी के निकट एक युवक का शव पड़े होने की सूचना कुछ लोगों ने दी। यह भी कहा कि मृतक के हाथ-पैर में मेंहदी लगी है। यह सूचना जब नूर अहमद के परिवार को मिली तो सभी सकते में आ गए। आनन-फानन में परिवारीजन मौके पर पहुंचे। नूर अहमद का शव देखकर कोहराम मच गया। जिस घर मे लोग गाजे बाजे के साथ निकाह बाद दुल्हन को बिदा कराकर घर लाये थे अब वहां से लोगों की भीड़ के बीच उसी नूर अहमद के जनाजे को रुखसत करने की तैयारी हो रही है। नूर की मां ही नही सभी बहनों की चीख पुकार के बीच आंखों से आंसू रुकने का नाम नही ले रहे हैं।

दुल्हन से पुलिस ने की पुछताछ

दुल्हन से पुलिस ने की पुछताछ

जब इस संबध में नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा से बात की गई तो उन्होने बताया कि नूर अहमद पुत्र शेर अली का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही हुई है। इसमें प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। सभी बिंदुओं पर बात की जा रही है उसकी दुल्हन से भी पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों के आस पास के लोगों से भी बात की जा रही है। इसकी सी डी आर भी मंगाई गई है हम सभी बिंदुओं पर विवेचना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+