सामने आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी की तस्वीरें, गले में मंगलसूत्र, माथे पर सिंदूर और गले में वरमाला

Seema Haider Sachin Meena Marriage Photos: सचिन मीणा के प्यार में सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची से तीन देशों की सहरदों को लांघते हुए हिंदुस्तान पहुंचीं। जिसके बाद से सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी चर्चाओं में है। तो वहीं, अब सचिना मीणा और सीमा हैदर की शादी की तस्वीरें सामने आई है।

सामने आई तस्वीरों को देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है कि सीमा और सचिन ने बकायदा हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी की थी। शादी की इन तस्वीरों सीमा और सचिन ने वकील के माध्यम से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा हैं। साथ ही, दया याचिका भी दायर की है।

Seema Haider Sachin Meena Marriage Photos

सीमा हैदर और सचिन मीणा की ये तस्वीरें शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन तस्वीरों में सचिन और सीमा के साथ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इन तस्वीरों में सीमा और सचिन साथ-साथ खड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ के दौरान एटीएम को भी ये तस्वीरें मुहैया करवाई गई थीं।

बता दें कि पाकिस्तान से भारत आने के बाद से ही सीमा हैदर मीडिया की सर्खियों में छाई हुई है। तो वहीं, देश के अंदर भी सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर बहस हो रही है। सीमा ने सचिन से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी रचाने की बात भी कबूली की थी।

हालांकि, सीमा ने ऐसा दावा भी किया था कि पशुपतिनाथ मंदिर में वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता था, इसलिए उसके पास शादी का कोई सबूत नहीं है। सीमा ने कहा था कि उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में ही शादी रचाई थी। बताया था कि शादी मंदिर के पिछले हिस्से में सचिन से रचाई थी, क्योंकि आगे की तरफ काफी भीड़ ज्यादा थी।

वहीं, अब सचिन और सीमा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के सामने आने से पहले लोग सचिन और सीमा की शादी पर सवाल भी उठा रहे थे। लेकिन, अब तस्वीरें सामने आने के बाद इन सवालों का जवाब मिल गया है। सामने आई इन तस्वीरों में सचिन और सीमा एक दुसरे के गले में वरमाला पहनाते हुए दिखाई दे रहे है।

इस तस्वीरों में सचिन मीणा ने सूट पहना हुआ है और सीमा ने साड़ी। सीमा की मांग में सिंदूर है, माथे पर बिंदी और गले में मंगलसूत्र है। इतना ही नहीं, सामने आई तस्वीरों में सीमा हैदर, सचिन मीणा के पैर छूते हुए दिखाई दे रही है। सचिन का हाथ सीमा के सिर पर है। तो वहीं, अब पुलिस इन तस्वीरों की सच्चाई पता लगाने में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आई एक अन्य तस्वीर में सचिन और सीमा कुर्सी पर बैठे हुए है और सीमा के चार बच्चे भी साथ में है। इन तस्वीरों के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें दया याचिका के साथ राष्ट्रपति को भेजी गई है। इतना ही नहीं, सीमा ने राष्ट्रपति से भारत में रहने की इजाजत मांगी है।

दया याचिका में सीमा हैदर ने खुद को भारत की सभ्यता संस्कृति से प्रभावित बताया है। सीमा का यह भी कहना है कि उसने अपना धर्म बदल लिया है और वह मुस्लिम से हिंदू बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा ने राष्ट्रपति के सामने यह याचिका ऐसे समय पर लगाई है, जब उसे पाकिस्तान वापस भेजने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि सीमा हैदर ने अपनी और अपने बच्चों की जान को पाकिस्तान में खतरा जताया है। सीमा ने कहा कि अगर मुझे पाकिस्तान वापस भेजा गया तो वहां मेरी हत्या कर दी जाएगी। सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील करते हुए कहा कि मुझे यहां रहने दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+