Weather Update UP: फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम विभाग के क्या हैं दावे
Weather Update : लखनऊ के लिए पूर्वानुमान सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Weather Update UP : उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह हालांकि तेज धूप निकली है जिससे लोगों को ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने की भविष्यवाणी की है, जिसमें दिन और रात के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। पूर्व और पश्चिम यूपी दोनों में हवा में ठंडक रहेगी, क्योंकि राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।
लखनऊ मौसम विभाग के प्रभारी मोहम्मद दानिश के मुताबिक,
पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का अनुभव होगा क्योंकि पूर्वी यूपी में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम यूपी में दो डिग्री की गिरावट आएगी। सोमवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।
रविवार को चली तेज ठंड हवाएं
कड़ाके की ठंड से दो दिन की राहत के बाद रविवार को फिर से बर्फीली हवाएं चलीं और न्यूनतम तापमान में शनिवार की तुलना में 3 डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर को देखते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने 16 व 17 जनवरी को एलकेजी से 12वीं कक्षा तक के सभी निजी व सरकारी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video

पूर्वी यूपी में छाया कोहरा
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि सोमवार को पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा और आने वाले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों को रात में घर में रहने की सलाह दी और कहा कि सुबह बहुत घना कोहरा छाने की उम्मीद है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। गोरखपुर जिला अस्पताल के डॉ एके श्रीवास्तव ने कहा कि कड़कड़ाती ठंड ने गठिया, हृदय और मधुमेह के मरीजों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है।
रविवार को ये रहा तापमान
रविवार को ताजनगरी आगरा में सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 4.5, उरई और अलीगढ़ में 5.2, मेरठ में 5.3, इटावा में 6.1, झांसी में 6.4, हमीरपुर में 8.2 और कानपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18.6 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
लखनऊ में मौसम साफ, निकली धूप
लखनऊ के लिए पूर्वानुमान सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस बीच लखनऊ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षाएं सुबह 10 बजे शुरू होंगी और दोपहर 3 बजे तक खत्म होंगी। संशोधित स्कूल समय 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगा और सभी बोर्डों के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications