Weather Update: यूपी के कई जिलों में गिरेंगे ओले, होगी बारिश, अयोध्या में पारा 9 डिग्री पहुंचा

UP Weather Update Today: पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड की मार सह रहा है, कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया है तो वहीं दूसरी ओर बारिश ने लोगों की परेशानी और सर्दी दोनों बढ़ा दी है।

बीते 24 घंटों में यूपी के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ी है तो वही भारतीय मौसम विभाग ने कई शहरों में आज ओला गिरने का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Update

मौसम विभाग का कहना है कि हाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है और आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।

अयोध्या में पारा गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया है

धर्मनगरी अयोध्या में पारा गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया है तो वहीं आज भी यहां पर हल्की बारिश की उम्मीद है, कल भी यहां पर हल्की बूंदाबादी हुई थी जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। इतनी ठंड होने के बावजूद अयोध्या में दर्शन करने वालों में कमी नहीं आई है। भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए अभी भी भारी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छा सकते है

आईएमडी के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छा सकते है और हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बरसात का अनुमान है और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। आज यहां पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है

तो वहीं कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण ठिठुरन बढ़ी है और कई स्थानों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। आने वाले एक हफ्ते यहां पर मौसम का यही हाल रहने वाला है। शिमला में बर्फबारी की वजह से कई रोडें ब्लॉक हो गई हैं तो वहीं कई जगह से बर्फबारी की वजह से मार्गों को बंद भी करना पड़ा है।

कर्नाटक, तमिलनाडु में आज हल्की बारिश का अनुमान

बिहार, बंगाल, ओडिशा और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर नार्थईस्ट में भी आज बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु में आज हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं महाराष्ट्र के कई जिलों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार हैं, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+