Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट
Weather UP Update Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार (20 मार्च) की सुबह से ही बादलों ने पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग ने आज यूपी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है।
प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। पीलीभीत समेत कई जिलों में तो सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है।

Weather In UP: इन 26 जिलों में गिर सकते हैं ओले
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज यूपी के 26 जिलों में ओले गिरने (ओलावृष्टि) की आशंका है। अगर आप बांदा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन या हमीरपुर में रहते हैं, तो आज सावधानी बरतें।
Weather In Lucknow: लखनऊ में 60km की स्पीड से चलेंगी हवाएं
राजधानी लखनऊ में आज कुदरत का अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शहर के लिए अलर्ट जारी किया है। आसमान में काले बादलों के साथ-साथ गरज-चमक की आवाजें डरा सकती हैं, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त सतर्क रहें।
Weather Update: नोएडा और वाराणसी का मौसम
नोएडा में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में भी घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
7 डिग्री तक गिरेगा तापमान, बढ़ सकती है ठंड
यूपी में आने वाले 3 दिनों में कई जिलों में दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री तक कम हो जाएगा। यानी गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन बेमौसम बारिश मुश्किलें भी बढ़ाएगी। रात के तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
22 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
अभी यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। 22 मार्च को एक नया 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' उत्तर भारत में एंट्री करेगा। इसकी वजह से अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications