अगले दो घंटों में यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

लखनऊ, जून 10: भीषण गर्मी से आज यानी गुरुवार 10 जून को लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, अगले 2 घंटे में बिजनौर, बदायूं, चंदौसी, बहजोई और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि प्रदेश में मॉनसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Recommended Video

    VIDEO: मुंबई में हुई मानसून की पहली बारिश, इन इलाकों में भी बरसी फुहारें, 13 राज्यों में येलो अलर्ट
    weather report today: IMD issued rain alert in many districts of Uttar Pradesh

    गुरुवार सुबह से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दरअसल, लखनऊ के साथ ही तराई के पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और आस-पास के जिलों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, लगभग 15 जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है।

    इतना ही नहीं, मौसम विभाग कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। तो वहीं, 10 से 12 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। इस दरम्यान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

    11 जून को पहुंचेगा मानसून
    पूर्वांचल और तराई के इलाके में हल्की बारिश से और बादलों के छाए होने से बढ़ते तापमान से तो राहत मिलेगी, लेकिन बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिले को फिलहाल कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। अभी तक के अनुमान के मुताबिक, 12 जून से पहले पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण पश्चिम मानसून 11 जून को पूर्वांचल के रास्ते प्रदेश में दाखिल होगा। उसके पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड पहुंचने में 24 घंटे का समय लगेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+