VIDEO: रंगीन मिजाज सिपाही ने बार बालाओं पर की नोटो की बारिश
उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। राजधानी लखनऊ से लगे उन्नाव जिले में एक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी डांस कर रही बार बालाओं पर नोट उड़ाते पाया गया। उसे अपनी वर्दी और उसकी मर्यादा का भी ख्याल नहीं रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 32 सेकंड के इस वायरल विडियो में दिख रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान बार बालाएं डांस कर रही हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी उनके बीच आता है और वह घूम-घूम कर नोट उड़ाने लगता है।

इस बीच कुछ लड़के नोट उठा रहे हैं और बार बालाएं पुलिसकर्मी के आसपास डांस कर रही हैं। जब-जब कोई बार बाला पुलिसकर्मी के पास आती वह कुछ नोट उसे थमा देता और कुछ नोट हवा में उड़ा देता। विडियो सामने आने के बाद यूपी पुलिस की फिर फजीहत शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
इसके बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक मामला अजगैन कोतवाली के मदनापुर गांव का है। दरअसल उन्नाव जिले में एक बाबा शाह का उर्स होता है और वो तीन दिन चलता है। जिसके चलते जिले की पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी की व्यावस्था की जाती है, क्योकि वहां पर हिन्दू-मुस्लिम दोनों का उर्स में आना जाना होता है। वहीं इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई और कांस्टेबल बारबालाओं पर से नोट उड़ाने लगे।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications