Video: अखिलेश यादव की नेतागिरी, बिना टोल टैक्स दिए निकल गए काफिले की 175 गाड़ियां
अखिलेश यादव ने बाराबंकी टोल प्लाजा पर अपने काफिले के 175 गाड़ियों को बिना टोल टैक्स दिए ही निकाल लिया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही सत्ता से बेदखल हो गए हो, लेकिन सत्ता का नशा उनके ऊपर ने अभी नहीं उतरा है। राजनैतिक ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए अखिलेश यादव ने बाराबंकी टोल प्लाजा पर अपने काफिले के 175 गाड़ियों को बिना टोल टैक्स दिए ही निकाल लिया।

अखिलेश का काफिला जब बाराबंकी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उन्होंने रुकने की कोशिश तक नहीं की और एक के बाद एक तक 175 गाड़ियां टोल टैक्स दिए बिना ही टोल प्लाजा क्रॉस कर निकल गई। टोल प्लाजा के अधिकारी ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के काफिले में 175 गाड़ियां शामिल थी, लेकिन किसी ने भी टोल टैक्स भरने की जरूरत नहीं समझी।
आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को बीजेपी के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए अयोध्या से अपने कैंपेन की शुरुआत की, जिसका नाम 'देश चाओ, देश बनाओ' रखा गया है। अखिलेश ने बीजपी के खिलाफ जमकर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications