वसीम रिजवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, बताया 'बाबर'

लखनऊ। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले शिया वक्फ वोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी एक बार फिर चर्चाओं में है। वसीम रिजवी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। रिजवी ने राहुल गांधी की तुलना मुगल बादशाह बाबर से की है और उन्हों मंदिरों को लूटने वाला लुटेरा बताया है। रिजवी द्वारा दिए गये इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Waseem Rizvi gave a big statement on Congress president Rahul Gandhi

अपने ताजा वीडियो में उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावी युद्ध के बाबर है राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कई सौ साल पहले बाबर अफगानिस्तान से हिंदुस्तान आया था और देश के मंदिरों गया और उन मंदिरों को लूटा, कुछ इसी तरह की हरकत मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। वसीम रिजवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसी तरह बाबर (राहुल गांधी) भी मंदिर-मंदिर जा रहे है। उनकी आस्था मंदिर में नहीं लगती, उन्होंने कहा कि उनकी मकसद भगवान भक्तों की वोटो पर है। उन वोटो को हासिल करने के लिए राहुल गांधी मंदिरों के चक्कर लगा रहे है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी दौरे के पहले दिन पीताम्बरा माता मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया था। अब दौरे के दूसरे दिन ग्वालियर में एक गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेकते नजर आएं। राहुल गांधी के साथ देश अध्यक्ष कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बाबरिया भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+